फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The team raided on the complaint of illegal sale of MTP kit in Hansi

Hisar News: हांसी में अवैध एमटीपी किट बिक्री की शिकायत पर टीम ने मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The team raided on the complaint of illegal sale of MTP kit in Hansi
हांसी। अवैध रूप से एमटीपी किट (गर्भपात किट) बेचने की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की संयुक्त टीम ने रविवार को हांसी में दो क्लीनिक और एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान दोनों क्लीनिक बंद मिले जबकि मेडिकल स्टोर पर नकली ग्राहक भेजकर कार्रवाई की गई लेकिन वहां एमटीपी किट नहीं पाई गई।
विज्ञापन

दरअसल प्रदेश में गिरते लिंगानुपात को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय को शिकायत मिली थी कि हांसी की लाल सड़क और काली देवी रोड पर स्थित दो क्लीनिक व बस स्टैंड के समीप एक मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट अवैध रूप से बेची जा रही हैं। शिकायत के आधार पर हिसार के सीएमओ ने एक विशेष जांच टीम गठित की।
विज्ञापन

शोकॉज नोटिस जारी होगा : दवा नियंत्रण अधिकारी डॉ. अजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। दो क्लीनिक बंद मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed