फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The team checked the flaws on the first day on the second day as well and found them corrected.

टीम ने पहले दिन की खामियों को दूसरे दिन भी जांचा तो मिलीं दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The team checked the flaws on the first day on the second day as well and found them corrected.
हिसार। नागरिक अस्पताल में तीन दिवसीय दौरे पर आई नेशनल क्वालिटी इश्यारेंस स्टेंडर्ड (एनक्वास) की टीम ने पहले दिन नर्सिंग ऑफिसर्स को जो खामियां बताई, उसे दूसरे दिन भी जांचा। इस दौरान खामियां दुरुस्त मिलीं। वहीं, तीन सदस्यीय टीम ने दूसरे दिन ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर, शवगृह और जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई और सुविधाओं की गुणवत्ता को जांचा। टीम ने कमियों को दूर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एनक्वास टीम में शामिल डॉ. पी मंजुला, डॉ. जाकिया सैय्यद और डॉ. विरेंद्रा जैन ने मंगलवार को कई विभागों का दौरा किया। चिकित्सक पी मुंजला और जाकिया सैय्यद दोनों दोपहर को ब्लैड बैंक पहुंचीं। वहां पर मौजूद स्टाफ से रिकॉर्ड मांगा। काफी देर तक ब्लड बैंक के अंदर रहे। स्टाफ से पूछा कि अगर कोई ब्लड देने आता है तो कैसे शुरुआत की जाती है। ब्लड देने के बाद कितनी देर तक रक्तदाता को बैठाया जाता है। इस बारे में स्टाफ ने टीम को पूरी प्रक्रिया बताई। ब्लड बैंक के रजिस्टर को चेक किया, सही तरीके से एंट्री की जा रही है या नहीं। नागरिक अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त दिखाई दी। समय-समय पर सफाई कर्मचारी सफाई करते दिखाई दिए। अस्पताल के अंदर लगे स्पीकर से बार-बार सूचना दी जा रही थी कि ओपीडी में कोई बिना मास्क के अंदर न आए।
विज्ञापन

शवगृह तक का रास्ता होना चाहिए कवर्ड
टीम के सदस्य चिकित्सक विरेंद्रा जैन ने शवगृह का करीब सवा घंटे तक निरीक्षण किया। हर उपकरण की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में ऐसा शवगृह कहीं नहीं देखा। रिकॉर्ड से लेकर उपकरण तक सभी सही हैं। उन्होंने कहा कि शवगृह की तरफ आने वाले रास्ते में कोई दिशा सूचक नहीं है और नागरिक अस्पताल से लेकर शवगृह तक का रास्ता कवर्ड होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed