{"_id":"6a1734a65c5e11614b0ed248","slug":"the-systems-of-the-electricity-corporation-also-started-responding-hisar-news-c-21-hsr1020-879474-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 45 डिग्री की अग्निपरीक्षा...बेबस बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 45 डिग्री की अग्निपरीक्षा...बेबस बिजली
विज्ञापन
भीषण गर्मी और 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच बिजली निगम के सिस्टम भी जवाब देने लगे हैं।
हिसार। भीषण गर्मी और 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच बिजली निगम के सिस्टम भी जवाब देने लगे हैं। बढ़ती बिजली खपत के कारण ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने लगे जिससे निगम को उन्हें हर एक-दो घंटे में बंद करना पड़ा। हिसार सर्कल में बिजली की दैनिक खपत बढ़कर 1.27 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है। पिछले दस दिनों में ही खपत में करीब 16 लाख यूनिट की वृद्धि दर्ज की गई है।
बुधवार इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। लू जैसे हालात के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए निगम ने दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती की। उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर बताया गया कि हीट के कारण ट्रांसफार्मर अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं। हिसार अर्बन एस्टेट क्षेत्र में लोगों को करीब चार घंटे तक कटौती झेलनी पड़ी। रात 9:10 बजे फिर बिजली गुल हो गई, जिसके बाद उपभोक्ता टोल फ्री नंबर और अधिकारियों को फोन करते रहे।
तापमान और बिजली खपत
तारीख — अधिकतम तापमान — बिजली खपत
15 मई — 38.9 — 1.11 करोड़ यूनिट
16 मई — 40.9 — 1.11 करोड़ यूनिट
17 मई — 42.4 — 1.13 करोड़ यूनिट
18 मई — 44.4 — 1.14 करोड़ यूनिट
19 मई — 45.4 — 1.16 करोड़ यूनिट
20 मई — 45.3 — 1.21 करोड़ यूनिट
21 मई — 44.3 — 1.25 करोड़ यूनिट
22 मई — 43.1 — 1.19 करोड़ यूनिट
23 मई — 42.4 — 1.17 करोड़ यूनिट
24 मई — 43.8 — 1.24 करोड़ यूनिट
25 मई — 43.3 — 1.27 करोड़ यूनिट
26 मई — 44.5 — 1.23 करोड़ यूनिट
27 मई — 45.0 — .
घरेलू क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़ी मांग
बिजली निगम के अनुसार सबसे अधिक मांग घरेलू उपभोक्ताओं की ओर से बढ़ रही है। 16 मई को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने पर प्रतिदिन 1.11 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हो रही थी, जो अब 45 डिग्री तापमान पहुंचने पर 1.27 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
घोषित दो घंटे का कट, हकीकत में पांच घंटे तक परेशानी
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शहरी क्षेत्रों में 22.17 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 15.05 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया है, लेकिन हकीकत में शहर में चार से पांच घंटे तक कटौती हो रही है। निगम इन कटों को लोकल फॉल्ट बता रहा है। बुधवार को निगम ने हीट के कारण ट्रांसफार्मर बंद किए जाने के संदेश भी उपभोक्ताओं को भेजे।
कहां कितनी बिजली खपत
कृषि क्षेत्र उपभोक्ता — 6.02 लाख यूनिट
ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता — 43.62 लाख यूनिट
शहरी घरेलू उपभोक्ता — 41.67 लाख यूनिट
औद्योगिक उपभोक्ता — 32.39 लाख यूनिट
तोशाम रोड पर खेतों में लगी आग
बुधवार शाम तोशाम रोड स्थित आधार अस्पताल के पास खेतों में आग लग गई। आग से गेहूं के फाने, झाड़ियां और कई पेड़ जल गए। इससे पहले साउथ बाईपास पर एक कार में आग लगने से आसपास की झाड़ियों और छोटे पेड़ों को नुकसान पहुंचा था।