फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The student will get a tablet as soon as he is admitted to the government school.

Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूल में दाखिला होते ही विद्यार्थी को मिलेगा टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
The student will get a tablet as soon as he is admitted to the government school.
चरखी दादरी। नए शिक्षा सत्र में जैसे ही विद्यार्थी राजकीय स्कूल में अपना दाखिला सुनिश्चित करके शिक्षा विभाग उसे टैबलेट दे देगा। इसके लिए विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के टैब विभाग के पास जमा हो रहे हैं। एक अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू होते ही टैब वितरण का काम दोबारा शुरू हो जाएगा ताकि जून में होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों को शिक्षण में परेशानी न होने पाए और शिक्षक भी गृहकार्य की ऑनलाइन समीक्षा कर सकें।
विज्ञापन

जिले में बारहवीं कक्षा तक के 10351 विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने पिछले सत्र में टैब दिए थे। जिले के राजकीय स्कूलों में पहली से बारहवीं तक विद्यार्थियों की संख्या करीब 45 हजार थी। जिले में करीब 365 प्राइमरी, मिडल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। करीब 2800 शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीएम की जांच के बाद ही देना होगा टैबलेट
विद्यार्थियों को टैबलेट्स देने से पहले विद्यालय को सुनिश्चित करना होगा कि टैबलेट्स में एमडीमए हो। किसी टैबलेट मेें एमडीएम न होने की स्थिति में अवसर पोर्टल पर विद्यार्थी को एलॉकेट करने के बाद पोर्टल पर शिकायत डालें। यदि किसी विद्यार्थी के पास पूर्व में आवंटित टैबलेट है और उसने जमा नहीं करवाया है तो उस हालात में विद्यालय शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर उस विद्यार्थी के टैबलेट में एमडीएम चेक करे। यदि टैबलेट में एमडीएम नहीं है तो शिकायत करे।



स्कूल छोड़ने पर नहीं मिलेगा टैब : बीईओ
अब जो भी विद्यार्थी स्कूल में दाखिल हो जाएगा उसे टैब दे दिया जाएगा।राजकीय स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थी को टैब नहीं मिलेगा। टैब विद्यार्थियों के लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है। कई बार औचक अवकाश संबंधी जरूरी सूचनाएं भी आसानी से पहुंच जाती हैं। ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी राजकीय स्कूलों में दाखिला लें। राजकीय स्कूलों में सरकार हर प्रकार की शिक्षण सुविधाएं मुहैया करवाई रही है।
-राजबाला मलिक, बीईओ, दादरी ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed