{"_id":"626e8bf74472b473285fb70a","slug":"the-strike-on-khedi-chopta-sub-tehsil-for-compensation-ended","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: मुआवजे को लेकर 47 दिनों से चल रहा धरना समाप्त, अनशन पर बैठे मजदूरों को पिलाया जूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: मुआवजे को लेकर 47 दिनों से चल रहा धरना समाप्त, अनशन पर बैठे मजदूरों को पिलाया जूस
Sun, 01 May 2022 07:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 May 2022 07:02 PM IST
सार
मंत्री अनूप धानक व जजपा नेताओं और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर धरना समाप्त करवाया। किसान भी प्रशासन के आश्वासन ने संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
उपायुक्त को उप तहसील पर लगाए गए तालों की चाबियां सौंपते किसान नेता सुरेश कौथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में खेड़ी चौपटा उप तहसील पर पिछले 47 दिनों से चल रहा धरना रविवार को समाप्त हो गया। इस मौके पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय राज्य मंत्री अनूप धानक, जेजेपी नेता राजेंद्र लितानी, जिला उपायुक्त प्रियंका सोनी, एसडीएम विकास यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन समाप्त करवाया।
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर धरने पर क्रमिक अनशन पर बैठे मजदूरों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। किसान नेता सुरेश कोथ ने उपायुक्त प्रियंका सोनी को उप तहसील पर लगाए गए तालों की चाबियां सौंपी और कर्मचारियों को सकुशल तहसील को सौंप दिया।
विज्ञापन
किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें जो आश्वासन मिला है उससे किसान संतुष्ट हैं। आंदोलन की वजह से पिछले 47 दिनों से तहसील बंद थी और लोगों के काम भी रुके हुए थे। बता दें कि 2021 में खराब हुई कपास की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर यह धरना 47 दिनों से चल रहा था।
विज्ञापन