फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The strike ended on the assurance of job and financial help of Rs 20 lakh to the wife

Hisar News: पत्नी को नौकरी व 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
The strike ended on the assurance of job and financial help of Rs 20 lakh to the wife
बरवाला। राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ में रविवार शाम को मजदूर की मौत के मामले को लेकर रात में ही कर्मचारी संगठनों ने गेट पर धरना शुरू कर दिया। शव रखकर शुरू हुए इस धरना में सुबह सभी कर्मचारी शामिल हुए। दोपहर बाद मृतक की पत्नी को नौकरी व परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद के आश्वासन पर बात बनी। 12 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर होने के बाद शाम को धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

गांव राखी शाहपुर निवासी 39 वर्षीय कुलदीप पर रविवार को मशीन गिर गई थी, जिसकी चोट से उसकी मौत हो गई। परिजन रात में ही शव लेकर थर्मल पावर प्लांट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सुबह इसमें कर्मचारी भी शामिल हो गए। मृतक कुलदीप के छोटे भाई संदीप की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार कंपनी व पावर प्लांट के खिलाफ लापरवाही के चलते मौत (304 ए) का मुकदमा दर्ज कर लिया। भाई संदीप ने बताया कि वे दोनों ही राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ में करीब 5-6 साल से मैकेनिकल हेल्पर के पद पर काम कर रहे थे। रविवार को शाम 4 बजे कुलदीप अन्य सहयोगियों के साथ बीसीएन 8सी पर पुली शिफ्टिंग का काम कर रहा था। यह काम जैक से मशीन को उठाकर किया जाता है। इस काम के दौरान इंजीनियर मौके पर मौजूद रहते हैं। इस काम में अधिक मजदूर लगते हैं, लेकिन प्लांट में कम मजदूरों से काम से करवाया जा रहा था। संदीप का आरोप है कि थर्मल पावर प्लांट में जोखिम भरा कार्य अकुशल कर्मचारियों से बिना सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखते जबरदस्ती करवाया जाता है। हादसा होने पर प्लांट के अंदर प्राथमिक उपचार की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

परिजनों व प्रबंधन के बीच हुई वार्ता
धरना दे रहे कर्मचारियों ने इस मामले में कोई भी निर्णय मृतक कर्मचारी के परिजनों की तरफ से ही लिए जाने के लिए अधिकृत किया था। दोपहर बाद पावर प्लांट प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच कर्मचारी नेताओं की मौजूदगी में वार्ता हुई। इस दौरान सहमति बनी कि मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। जिसमें से 12 लाख रुपये तत्काल खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। शेष 8 लाख रुपये कुछ दिन बाद मिलेंगे। कुलदीप के पीएफ खाते में जमा राशि व सभी फंड भी जल्द परिजनों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। साथ ही कुलदीप की पत्नी को कौशल विकास के तहत नौकरी दी जाएगी। सहमति के बाद थर्मल गेट पर चल रहा धरना समाप्त हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed