{"_id":"58add78d4f1c1b3d32b23ea4","slug":"the-street-lights-were-not-burning-six-months-officials-said-handing-satrodwasi-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइट, अधिकारियों को सौंपने पहुंचे सातरोडवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइट, अधिकारियों को सौंपने पहुंचे सातरोडवासी
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
छह माह से नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइट, अधिकारियों को सौंपने पहुंचे सातरोडवासी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के दायरे में आने वाले सातरोड गांव में छह महीने पहले नगर निगम ने पुरानी स्ट्रीट लाइट को हटाकर नई लाइटें लगा दी थीं। छह माह से लाइट नहीं जलने से गुस्साए लोग लाइटों को उतारकर नगर निगम में अधिकारियों को सौंपने पहुंच गए। सोये हुए अधिकारियों को जगाने के लिए ग्रामीण ढोल बजाते हुए पहुंचे।
विज्ञापन
दरअसल निगम के गांव सातरोड में पिछले साल राजीव आवास योजना के तहत करीब 650 स्ट्रीट लाइट मंजूर की गई थी। इसमें 225 नए पोल भी लगाए जाने थे। गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तीन कांट्रेक्टर को दिया गया था। गांव में अब तक करीब 35 पोल लगाए गए हैं। पुरानी स्ट्रीट लाइट को हटाकर नई स्ट्रीट लाइट लगा दी गई। लगाने के समय से ही स्ट्रीट लाइट जल नहीं रही थी।
विज्ञापन
गांव के लोग कई बार निगम अधिकारियों को इस बारे में शिकायत कर चुके हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव के लोग निगम पार्षद राजपाल मांडू के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंचे। ढोल बजाते हुए अपने हाथों में स्ट्रीट लाइट लेकर पहुंचे इन लोगों ने अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीण निगम के कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा के कमरे में घुस गए। प्रदर्शनकारियों ने लाइटें अधिकारी की टेबल पर रख कर कहा कि यह हमारे गांव में जल नहीं रही। आपके ऑफिस में काम आ जाएं तो यहां रख लो।
विज्ञापन
ईओ के कमरे से निकलने के बाद प्रदर्शनकारी मेयर शकुंतला राजलीवाला के कमरे में पहुंचे। यहां सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी भी मौजूद थे। मेयर ने समस्या सुनने के बाद जूनियर इंजीनियर रामदिया शर्मा को भी मौके पर बुला लिया। मेयर ने भी पार्षद राजपाल मांडू का समर्थन करते हुए कहा कि निगम के अधिकारी कर्मचारी लोगों की समस्या हल करने के लिए काम नहीं कर रहे। मेयर ने कहा सोमवार 27 फरवरी शाम तक सभी लाइट चालू कराओ।
हम कहां शिकायत करें
गांव के निवासी देवीराम, राजेश ग्रेवाल, ललित शर्मा, सुमित शर्मा, इंद्र सिंह, सतबीर नायक, रामभगत, शेरा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव की 50 प्रतिशत लाइट नहीं जलती। कहां शिकायत करें यह भी पता नहीं। निगम अधिकारी कहते हैं कांट्रेक्टर को शिकायत करो। कांट्रेक्टर का नंबर किसी के पास नहीं मिलता।
मैं तो सरकार को दोषी मानती हूं : मेयर
कर्मचारियों को लताड़ते हुए मेयर ने कहा कि जिस सीट पर बैठते हो काम पूरा क्यों नहीं करते। ठेकेदार का टाइम तय होना चाहिए। तीन माह का काम साल भर में भी पूरा नहीं होता। निगम अधिकारी काम नहीं कर रहे। सरकार भी इसके लिए पूरी दोषी है। हर एक पोल पर कांट्रेक्टर का नाम और नंबर लिखवाओ।
शाम को गांव पहुंची निगम टीम
निगम के जूनियर इंजीनियर, म्यूनिसिपल इंजीनियर संदीप, कांट्रेक्टर राजेंद्र दूहन, कांट्रेक्टर राजेश कुमार बुधवार शाम करीब सात बजे गांव सातरोड पहुंचे। यहां निगम पार्षद राजपाल मांडू को भी बुलाया गया। जांच के बाद पार्षद ने कहा कि करीब 50 प्रतिशत लाइट बंद हैं।
पार्षद राजपाल मांडू ने निगम में पॉलिटिकल ड्रामा किया। दस दिन पहले ही मीटर लगाए गए हैं। दो दिन पहले ही मैंने राजपाल मांडू को फोन कर तीन दिन में लाइटें दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया था। इसके बावजूद उन्होंने ड्रामा किया। शाम को जांच की तो पता लगा कि 25 प्रतिशत लाइट बंद हैं। यह भी बिजली निगम के कारण बंद हैं।
- रामदिया, जूनियर इंजीनियर, नगर निगम, हिसार
सातरोड गांव में हमारी 50 स्ट्रीट लाइट गायब हैं, जिसमें एक लाइट करीब 7800 रुपये है। हमें पता लगा कि पार्षद ने लाइट उतारी हैं। हमारे पास फोटो भी हैं। एफआईआर के लिए कल पुलिस को शिकायत देंगे।
- राजेंद्र, कांट्रेक्टर, नगर निगम हिसार