{"_id":"6a762d8a7ad522c5d002294a","slug":"the-story-of-sati-and-the-episode-of-ajamila-were-narrated-during-the-shrimad-bhagavat-katha-hisar-news-c-21-hsr1020-926452-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया सती चरित्र और अजामिल प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया सती चरित्र और अजामिल प्रसंग
विज्ञापन
हिसार। पड़ाव चौक स्थित कुम्हार धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक आनंद भारद्वाज ने सती चरित्र और अजामिल प्रसंग का वर्णन किया। कथा का आयोजन 12 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3:15 बजे से शाम 6:15 बजे तक किया जा रहा है।
कथा के शुभारंभ अवसर पर पीठाधीश्वर पंडित आनंद कृष्ण ने श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने और गोसेवा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत जीवन में संस्कार, भक्ति और सदाचार का मार्ग दिखाती है।
कथा के दौरान सती चरित्र और अजामिल की लीलाओं का भावपूर्ण गायन किया गया। आगामी दिनों में भी श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिनसे श्रद्धालुओं को धर्म और जीवन मूल्यों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। आयोजन को सफल बनाने में बलवंत गुरी, सोनू गोरसी, कृष्ण लीलू, हंसा गोरसी, कुलदीप खटाना, डॉ. प्रदीप कोहली कुतुबपुर, सच्चा सिंह यादव और संदीप पखाला ने सहयोग दिया।