फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The storm showed its fierce form, wreaked havoc on trees and pillars

Hisar News: अंधड़ ने दिखाया रौद्र रूप, पेड़ों-खंभों पर बरपा कहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The storm showed its fierce form, wreaked havoc on trees and pillars
 सेक्टर 16-17 ​स्थित स्मॉल वंडर स्कूल समीप रोड के बीच में गिरा पेड़।
हिसार। दिनभर गर्मी झेलने के बाद रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मौसम ने एकाएक रौद्र रूप दिखाया। 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली धूल भरी हवा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। अंधड़ ने करीब 20 मिनट तक पेड़ों और खंभों पर कहर बरपाया। पेड़ गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जिले भर में 100 से ज्यादा पेड़ और बिजली वितरण निगम के हिसार सर्कल में 172 खंभे टूट गए। इनके अलावा 18 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप गई और पेड़ गिरने से आवागमन के रास्ते बंद हो गए। शहरी क्षेत्र के ही अधिकांश हिस्से में रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। हालांकि हवा थमने के बाद 4.5 मिमी बारिश भी हुई।
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के मुताबिक अंधड़ से नुकसान का आंकड़ा सोमवार सुबह तक बढ़ने की संभावना है। इससे पहले दिन में हवा स्थिर रही और गर्मी ने असर दिखाया। इस मौसम को देखते हुए शाम तक बारिश की संभावना जताई जा रही थी। शाम करीब पांच बजे आसमान में धूल का गुबार छा गया। देखते ही देखते इसने पूरे शहर को आगोश में ले लिया। हवा की गति तेज होने के कारण बाजारों अफरातफरी का माहौल हो गया। अनेक जगह होर्डिंग और फ्लैक्स उड़कर दूर जा गिरे। करीब 20 मिनट बाद हवा की गति कम हुई और बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर तक मध्यम दर्जे की बारिश से आसमान साफ हो गया और शीतल बयार चलने लगी।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से लोगों ने झेली परेशानी
अंधड़ के कारण बिजली वितरण निगम ने आपूर्ति कट कर दी। इस वजह से खंभे गिरने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से कोई हादसा नहीं हुआ। करीब 12 जगहों पर पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गए। रात करीब 10 बजे तक शहरी क्षेत्र में अधिकतर हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। इससे करीब 2 लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए। हालांकि सूचना मिलने के साथ ही बिजली निगम के कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गए थे। वहीं, वन विभाग के 35 कर्मचारी रात तक रास्तों पर गिरे पड़ों को हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कहां बिजली लाइनों पर गिरे पेड़
सूरजमल एन्क्लेव, ठंडी सड़क समीप योग नगर, 12 क्वार्टर, मिल गेट, पुराना राजकीय कॉलेज मैदान रोड, गीता भवन पार्क समीप रामपुरा मोहल्ला, सेक्टर 33, सेक्टर 16-17 स्थित स्मॉल वंडर स्कूल के आसपास पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिरे।

मुख्य ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खामी
सेक्टर -14, आजाद नगर व गांव जुगलान के 33 केवी के मुख्य ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आने से 4 घंटे से अधिक समय तक बिजली सप्लाई बंद रखी गई। इससे 20 हजार से अधिक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में ट्रांसफार्मर के कंडक्टर टूट गए। इस अंतराल में न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में 30 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीओ-जेई की मॉनिटरिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई। एसडीओ अमित ने बताया कि बिजली सप्लाई चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि 9 बजे तक न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में बिजली बहाल नहीं की जा सकी। इससे पहले दिन में भी बिजली निगम के पास 250 से अधिक शिकायतें पहुंची, जिनमें से 70 का समाधान ही हो पाया।
---------------
इन क्षेत्रों में रहा बिजली कट
उत्तम नगर, सेक्टर 1-4, विजय नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ठंडी सड़क समीप रोड, सूरजमल एन्क्लेव, गीता भवन पार्क समीप रामपुरा मोहल्ला, सेक्टर 14, तिलक बाजार, आजाद नगर, मॉडल टाउन, न्यू मॉडल एक्सटेंशन, ऑटो मार्केट, आउट साइड मोरी गेट, पठाना मौहल्ला, राजगुरु मार्केट, शांति नगर, सैनियान मोहल्ला, हरिनगर, शिव पार्क, बडवाली ढाणी, मुलतानी चौक, सेक्टर-5, जहाजपुल चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मिल गेट और 12 क्वार्टर रोड।
-----------
सभी एसडीओ को नुकसान के सर्वे के आदेश दिए हैं ताकि पता चल सके कि कहां-कहां कितने खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। रात 10 बजे तक 172 खंभे टूटने और 18 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट मिली। सूचना मिलने के साथ ही कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगा दिया।
- ओमबीर, एसई, हिसार सर्कल, बिजली निगम, हिसार।
--------------------
पेड़ों को हटाकर आवागमन कर रहे हैं बहाल

जिला वन अधिकारी रोहताश बिरथल ने बताया कि अधंड़ के कारण जिले में 100 से ज्यादा पेड़ गिर गए। सबसे ज्यादा आदमपुर और खैरमपुर एरिया में पेड़ गिरने की सूचना आई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर पहुंची और बीच रास्ते से पेड़ों को हटवाने का काम शुरू किया। विभाग के 35 कर्मचारी पेड़ों को हटवाने में लगे हुए हैं।

अंधड़ के बाद गर्मी से मिली राहत
शहर में 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री व रात का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे रहा। भारतीय मौसम विभाग ने बारिश के लिए सोमवार को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 सेक्टर 16-17 स्थित स्मॉल वंडर स्कूल समीप रोड के बीच में गिरा पेड़।

 सेक्टर 16-17 स्थित स्मॉल वंडर स्कूल समीप रोड के बीच में गिरा पेड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed