{"_id":"6a1c88b63272678b5305f728","slug":"the-storm-caused-a-loss-of-rs-10-crore-in-three-days-hisar-news-c-21-hsr1005-881838-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तूफान से 3 दिन में 10 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तूफान से 3 दिन में 10 करोड़ का नुकसान
Mon, 01 Jun 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के हिसार सर्कल में पिछले तीन दिनों से आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण सर्कल में 855 बिजली के खंभे और 94 ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए। इसके साथ ही, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) की खेदड़-फतेहाबाद 400 केवी लाइन के 9 टावर ढह गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार तीन दिन के तूफान से बिजली निगम को 10 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का अंतिम आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है। इस बुनियादी ढांचे के ढहने से सर्कल के करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं को 8 से 10 घंटे तक ब्लैकआउट की स्थिति का सामना करना पड़ा।
जिले में वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को लगातार तीन दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। शनिवार रात को भी तेज आंधी ने हिसार सर्कल में 95 बिजली के खंभे और 32 ट्रांसफार्मर उखाड़ दिए। तीन दिनों के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 855 खंभे और 94 ट्रांसफार्मर गिर चुके हैं।
हिसार सर्कल में नुकसान का ब्योरा
हरियाण विद्युत प्रसारण निगम के टावर गिरे : 9
बिजली के खंभे गिरे : 855
ट्रांसफार्मर गिरे : 94
-- -- -- --
हिसार में सब डिविजन स्तर पर गिरे खंभे
आदमपुर : 188
अग्रोहा : 129
बाडोपट्टी : 79
बालसमंद : 12
हांसी : 99
नारनौंद : 16
सिसाय : 40
मुंढाल : 39
बरवाला : 17
गंगवा : 70
सातरोड : 02
उमरा : 12
सिसाय : 05
-- -- -- --
हिसार सर्कल में तेज आंधी से बिजली खंभों, ट्रांसफार्मर को काफी नुकसान हुआ है। सर्कल में 855 बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर गिरने से करोड़ों रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बिजली निगम अभी नुकसान का पूरा आकलन करने में लगा है। पहले उनकी प्राथमिकता बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति सुचारु करना है।
विज्ञापन
- सुशील कुमार, इंचार्ज कंट्रोल बिजली वितरण निगम हिसार।