फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The sound of the train will resonate in Agroha

Hisar News: अग्रोहा में गूंजेगी रेल की छुकछुक

Tue, 04 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The sound of the train will resonate in Agroha
हिसार। अग्रवाल समाज के प्रमुख धाम अग्रोहा में भी रेल की सीटी बजने की उम्मीद जग गई है। केंद्रीय बजट में रेल मंत्रालय ने हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है। 93 किलोमीटर लंबी इस लाइन के लिए 410 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
विज्ञापन

इस नए रेल नेटवर्क के अस्तित्व में आते ही लोगों की तीन दशक पुरानी मांग साकार हो जाएगी। अभी तक अग्रोहा आने और यहां से जाने के लिए रेल सेवा नहीं है। इस रेल ट्रैक के जल्द ही सर्वे शुरू होने की उम्मीद है। अग्रोहा धाम में देश भर से हर साल 10 लाख के करीब श्रद्धालु आते हैं। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं थी। इस कारण पिछले तीन दशक से अग्रोहा को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग की जा रही है। बजट मंजूरी के बाद रेलवे ने लाइन के लिए बजट हेड खोल दिया है, जिसमें 410 करोड़ रुपये टोकन मनी डाली गई है। जल्द ही रेलवे की ओर से इस लाइन के लिए सर्वे शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वे के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर 1,000 से 1,200 करोड़ खर्च आने का प्रारंभिक आकलन है। ऐसे में पहले साल के खर्च को लेकर एक तिहाई बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी बिछाने में लगेंगे 3-4 साल: रेलवे की ओर से मंजूरी के बाद भी पटरी बिछाने के काम में कम से कम तीन से चार साल का समय लगेगा। पहले चरण में सर्वे पूरा होगा। इसके बाद डीपीआर तैयार होगी। तीसरे चरण में रेलवे की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 410 करोड़ रुपये में यह तीन चरण पूरे हो सकते हैं। चौथे चरण में रेल लाइन डाली जाएगी। ऐसे में केंद्र सरकार अगले दो-तीन बजट में बकाया रकम जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed