फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways employees' indefinite sit-in continues; General Manager has called for talks on the 28th.

Hisar News: रोडवेज कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, महाप्रबंधक ने 28 को वार्ता के लिए बुलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees' indefinite sit-in continues; General Manager has called for talks on the 28th.
हिसार। लंबित मांगों और वित्तीय भत्तों के भुगतान को लेकर डिपो महाप्रबंधक के खिलाफ सांझा संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। महाप्रबंधक ने समिति को 28 सितंबर को वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

समिति ने कहा कि बातचीत में समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बैठक कर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। धरने की अध्यक्षता अजय दुहन ने की और मंच संचालन सत्यवान सिवाच ने किया। कर्मचारियों ने रात्रि भत्ता जारी करने, लंबित एसीपी मामलों का निपटारा, मेडिकल बिलों का भुगतान और लंबे व लोकल मार्गों पर कर्मचारियों की रोटेशन मुख्यालय की हिदायतों के अनुसार निर्धारित किलोमीटर व समय के आधार पर करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगें लंबे समय से लंबित हैं। धरने में डिपो प्रधान राजबीर दुहन, कर्मबीर मसूदपुर, बजरंग लाखा, पवन कनोह, संदीप जैनावास, अरुण शर्मा, नरेंद्र खरड़, जितेंद्र शर्मा, अमित जुगलान और जोगेंद्र पंघाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मुख्यालय से 25 रात्रि ड्यूटी की अनुमति ली जाए : राजकुमार चौहान
हिसार। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य उपप्रधान एवं हिसार डिपो प्रधान राजकुमार चौहान ने कहा कि डिपो के एचकेआरएन कर्मचारियों का तीन साल का रात्रि भत्ता और चालक-परिचालकों का करीब 2.80 करोड़ रुपये बकाया है। कर्मचारियों के दो महीने पहले भरे फार्म और बिल चंडीगढ़ भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से 25 रात्रि ड्यूटी की अनुमति और बजट मांगा गया है। महाप्रबंधक पहले एसीएस और डीजी परिवहन को पत्र लिखकर अनुमति लें, ताकि समय पर भत्ता मिल सके। अनुमति नहीं मिलने पर उपलब्ध अधिकार के अनुसार ही ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने मेडिकल बिल, एलटीसी, एसीपी और सात में 1200 किलोमीटर पूरा करने वाले चालक-परिचालकों के ओटीआर का भुगतान जल्द करने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर यूनियन ने डिपो बंद करने का फैसला लेने की चेतावनी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed