फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The small secretariat encompassed crop compensation, water drainage from fields, and daily wages for laborers.

Hisar News: फसलों के मुआवजे, खेतों से पानी निकासी और मजदूरों को दिहाड़ी के लिए घेरा लघु सचिवालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The small secretariat encompassed crop compensation, water drainage from fields, and daily wages for laborers.
हिसार के हिसार लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान व मजदूर।  संवाद
हिसार। बाढ़ से बर्बाद फसलों का मुआवजा, खेतों से पानी की निकासी और मजदूरों की अन्य मांगों को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति व मनरेगा मजदूर संघर्ष कमेटी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय का घेराव किया। किसानों-मजदूरों ने करीब तीन घंटे तक नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इससे पहले प्रदर्शनकारी एचएयू गेट नंबर चार से मार्च करते हुए लघु सचिवालय परिसर पहुंचे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि बाढ़ से हिसार समेत पूरे प्रदेश में लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। एक किसान ने प्रति एकड़ लगभग 50 हजार रुपये खर्च किया, लेकिन सरकार सिर्फ 7 से 15 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कर रही है। इतना तो खाद-बीज का खर्च भी पूरा नहीं करता। खेती पर निर्भर मजदूरों के लिए भी कोई मदद घोषित नहीं की गई। किसानों ने मांग रखी कि फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और मजदूरों को तीन महीने की दिहाड़ी एक साथ दी जाए। धरने गोपाल ओड नंगथला, अनिल गोरछी, कृष्ण माजरा, रमेश सुलचानी, सारज लुदास, चरणपाल भुल्लर, संदीप धुंधवाल, कुलदीप हिंदुस्तानी, जंग बहादुर पुनिया आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

---
किसानों की प्रमुख मांगें
बारिश से खेतों में जमा पानी तुरंत निकाला जाए।
बर्बाद फसलों का मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति एकड़ दिया जाए।
बंद मनरेगा कार्य तुरंत शुरू किए जाएं और इसे खेती से जोड़ा जाए।
भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा दिया जाए।
बीमा कंपनियों की गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई हो।
स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए।
2024-25 के केसीसी का ब्याज माफ किया जाए।
बारिश से खराब ट्यूबवेल का मुआवजा दिया जाए।
कपास, बाजरा, मूंग, मूंगफली की एमएसपी पर तुरंत सरकारी खरीद शुरू हो।
बैंक फसल बीमा पॉलिसी नंबर देने से मना कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई हो।
एचटी बिजली लाइन कंपनियों की मनमानी पर रोक लगे।
घग्गर ड्रेन के नजदीक आबादी क्षेत्र को पक्का किया जाए।
घग्गर ड्रेन सफाई-बंधाई में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।
डीएपी और यूरिया की किल्लत दूर कर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed