फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The shopkeeper's son did not open the shop to give a bundle of beedis, then 40 miscreants pelted bricks and stones on six houses

Hisar News: दुकानदार के बेटे ने बीड़ी का बंडल देने के लिए दुकान नहीं खोली तो 40 बदमाशों ने छह घरों पर बरसाए ईंट-पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper's son did not open the shop to give a bundle of beedis, then 40 miscreants pelted bricks and stones on six houses
भूना में बदमाशों द्वारा बरसाए ईंट-पत्थर दिखाते वार्डवासी। - फोटो : Fatehabad
भूना। भूना शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित चंदन नगर में रविवार देर रात को हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने छह घरों में घुसकर प्रजापत परिवारों के सदस्यों पर ईंट और पत्थर बरसाए। इसके अलावा जमकर तोड़फोड़ भी की। बदमाशों ने घर के अंदर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। शोर सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर आए तो बदमाशों ने उन पर भी ईंट-पत्थर फेंके। हमले में दो महिलाओं सहित आठ लोगों को चोटें आई है। हैरानी यह है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और हमलावर गालियां निकालते हुए पत्थर बरसाते रहे। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद सहित 40 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रात 8 बजे आकर मांगा बीड़ी का बंडल
जानकारी के अनुसार चंदन नगर निवासी गरीबदास की दुकान पर रविवार रात को करीब आठ बजे एक युवक बीड़ी का बंडल लेने आया। दुकान बंद थी, लेकिन युवक गरीबदास के नाबालिग बेटे शिवम पर जबरदस्ती दुकान खोलने का दबाव बनाने लगा। शिवम ने युवक को बताया कि उसके ताऊ का निधन हो गया है, इसलिए दुकान बंद है। आप कहीं और से बीड़ी का बंडल ले लेना। इस बात पर युवक गुस्से में आ गया और शिवम को पीटने लगा। जब शिवम के चाचा नेपाल सिंह ने देखा तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचा और युवक को भी एक थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए युवक ने 40 अन्य युवकों को बुला लिया और घर के दरवाजे पर ईंटों, डंडों तथा तेजधार हथियारों से वार करने शुरू कर दिए। इस दौरान मुकेश प्रजापति व रमेश कुमार को उन्होंने पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। हमलावरों ने गरीब दास, नेपाल सिंह, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार व दो अन्यों के घरों में ईंट-पत्थर बरसाए। इससे रवि कुमार, केलो देवी, कांता देवी, गरीबदास, नेपाल सिंह व कृष्ण कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल कराया गया। जहां मुकेश प्रजापति व रमेश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले हो गया था भाई का निधन
दुकानदार गरीबदास प्रजापति ने बताया कि उनके भाई का पांच दिन पहले निधन हो गया था। दुकान बंद करके बच्चों और भाइयों के साथ शोक स्वरूप जमीन पर बैठे हुए थे। अचानक कुछ लोग हथियारों से लैस होकर मोहल्ले में घुसे। शोर सुनकर उन्होंने अपने घर का मेन गेट बंद कर दिया। हमलावरों ने आते ही दरवाजे पर ईंट-पत्थर मारे। बदमाशों ने घर के अंदर खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पत्थर फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट-पत्थर बरसाने का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी भागते नजर आए
घरों पर ईंट-पत्थर बरसाने की वीडियो वायरल हुई है। इसमें पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। जो बदमाशों के बीच खाली हाथ होने के साथ-साथ ईंट पत्थरों से बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वह पुलिसकर्मियों को भी पकड़ लेने की धमकियां देते रहे। पीड़ित लोगों ने बताया कि पुलिस थाने में पत्र सौंपा गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
गैंगवार से भूना के लोगों में पहले ही दहशत
शहर में गैंगवार के साथ-साथ स्मैक के नशेड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए शहर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले कई वर्षों से हो रही शहर में गुंडागर्दी से परेशान कई बड़े व्यापारियों ने अपना कारोबार दूसरे शहरों में शिफ्ट कर लिया है। शहर में सोनू उर्फ बच्ची, विक्रम भांभू व मनदीप पंजाबी गैंग के सरगना जेलों में बंद है। मगर उनके गुर्गे अलग-अलग जगह फैले हुए जो वारदात को अंजाम देते हैं।

:: चंदन नगर में दुकानदार के साथ झगड़े और ईंट-पत्थर बरसाने के मामले में छह नामित तथा 40 नामालूम लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिसकर्मी ईंट-पत्थर बरसाने वाले हमलावरों को इधर-उधर खदेड़ रहे थे। पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी, इसलिए हमलावर खिसक गए। मामले की जांच जारी है।
कुलदीप सिंह, एसएचओ, भूना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed