{"_id":"66ba511dcaf90fd45b0de5ad","slug":"the-scene-of-partition-was-shown-through-drama-staging-elders-who-had-seen-the-era-of-partition-were-honoured-hisar-news-c-21-hsr1020-441543-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नाटक मंचन के माध्यम से दिखाया विभाजन का मंजर, विभाजन का दौर देख चुके वृद्धों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नाटक मंचन के माध्यम से दिखाया विभाजन का मंजर, विभाजन का दौर देख चुके वृद्धों को किया सम्मानित
विज्ञापन
हांसी कार्यक्रम में नाटक मंचन करते हुए थिएटर कलाकार।
हांसी। अरोड़ा/खत्री पंजाबी समाज ने सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस व विभीषिका प्रत्यक्षदर्शी बुजुर्ग सम्मान समारोह मनाया। इस दौरान विभाजन का मंजर देखने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं गुरुग्राम से आई थिएटर कलाकारों की टीम ने मंचन के माध्यम से विभाजन का मंजर दिखाया।
आईटी गुरुकुल के संचालक पुनीत मदान ने बुजुर्गों से बातचीत की गई वीडियो के अंश भी दिखाए। जिसमें बुजुर्गों ने बताया कि वह किस हालात में विभाजन के दौरान यहां आए। गुरुग्राम की मेगास्टार एकेडमी की थिएटर टीम ने गुमनाम शहीदी नाटक का मंचन किया। इसमें कलाकारों ने विभाजन दौरान 1947 में भारत के पश्चिमी पंजाब के हिस्से से पूर्वी पंजाब में आने वाले लोगों की कहानी बताई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा व विधायक विनोद भयाना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन धर्म सभा के प्रधान जसवंत राय वासुदेवा ने की। मंच संचालन तनुज खुराना व मोहित ठकराल ने किया। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि विभाजन के दौरान तब हिंदुओं को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा, लेकिन हिंदुओं ने अपनी जान गंवा दी, लेकिन इस्लाम धर्म नहीं अपनाया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि करीब दस लाख हिंदू इसमें शहीद हुए थे। वर्ष 2021 में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का एलान किया। इस दौरान वेद नारंग, सतीश कालरा, अशोक भुटानी, कृष्ण मदान, डॉ. लवकेश टुटेजा, विनोद खत्री, अनिल चावला, राकेश धवन, हरीश धमीजा, जगदीश भाटिया, राहुल खुराना, जस्सी मक्कड़, रमेश भुटानी व समाज के सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित रहे। जींद अखिल भारतीय अरोड़ खत्री (क्षेत्रीय महासभा) के डॉ. धर्मेंद्र बतरा, शिवेंद्र आहूजा पहुंचे।