{"_id":"62bdd478c5b0ef4f36778772","slug":"the-same-person-asking-for-extortion-from-shopkeepers-by-writing-a-letter-hisar-news-hsr6355422189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्र लिखकर दुकानदारों से रंगदारी मांगने वाला एक ही शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्र लिखकर दुकानदारों से रंगदारी मांगने वाला एक ही शख्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। स्याहड़वा और सरसाना गांव के दो दुकानदारों के पास पत्र भेजकर रंगदारी मांगने वाला एक ही शख्स है। पुलिस जांच में सामने आया कि रंगदारी के लिए फेंके दोनों पत्रों पर एक जैसी लिखाई है। दोनों पत्र एक ही शख्स ने डाले हैं। आरोपी ने एक दुकानदार से 20 तो दूसरे से 10 लाख रुपये मांगें थे। आजाद नगर थाना पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार 25 जून को आजाद नगर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में सरसाना के सीताराम ने बताया था कि जब उसने दुकान खोली तो एक पर्ची मिली। उसमें लिखा था कि सेठ जी राम-राम, आपका बहुत बड़ा कारोबार है, आपके पास बहुत धन है, अगले 5 दिन में 20 लाख रुपये तैयार रखना। वहीं, स्याहड़वा गांव निवासी मुरारी ने बताया था कि गांव के बस अड्डे पर परचून की दुकान है। 14 जून सुबह जब दुकान पर गया तो शटर पर लगे ताले के साथ एक पत्र था जिस पर लिखा हुआ था कि मुरारी सेठ तेरी आमदनी बहुत ज्यादा है। इसलिए 10 लाख रुपये नकद तैयार रखना। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
जांच में सामने आया कि जो पत्र लिखकर रंगदारी मांगी गई है दोनों पत्रों पर एक जैसी लिखाई है। दोनों पत्र एक ही शख्स ने डाले है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। - सदानंद, आजाद नगर थाना प्रभारी।