फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The roads of the city remained jammed for three hours, bad condition of the people amid the humidity

तीन घंटे तक शहर की सड़के रही जाम, उमस के बीच आवाम का बुरा हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The roads of the city remained jammed for three hours, bad condition of the people amid the humidity
लक्ष्मी बाई चौक से बीकानेर चौक तक लगा जाम , फंसे वाहन चालक। - फोटो : Hisar
हिसार। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के शहर आगमन के साथ ही तीन घंटे तक सड़कों पर जाम की स्थिति रही। इस दौरान उमस भरी गर्मी से जाम में फंसे शहरवासियों का बुरा हाल था। मंत्री के शहर में रहने के दौरान बीकानेर चौक पर डीएसपी अभिमन्यु यातायात व्यवस्था को सुधारने में लगे रहे। मंत्री के जाने के बाद भी काफी देर तक सड़कों पर जाम से यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अनिल विज सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे मार्ग पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम में आने से पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस गए। जहां से उनका काफिला गुजरा यातायात पुलिस ने वहां के वाहनों को रुकवा दिया। करीब चालीस मिनट तक मंत्री शहर में रहे। उनके कार्यक्रम से निकलने से पहले यातायात पुलिस ने एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया। वन वे के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। कैंप चौक से लेकर बस स्टैंड तक जाम लगा रहा। करीब 3 बजे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed