फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The road to Talwandi Rana's cremation ground submerged in dirty water

Hisar News: तलवंडी राणा के श्मशान घाट का रास्ता गंदे पानी में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The road to Talwandi Rana's cremation ground submerged in dirty water
हिसार। गांव तलवंडी राणा के श्मशान घाट का रास्ता काफी समय से गंदे पानी में डूबा हुआ है। इस कारण से किसी शव यात्रा को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। यही नहीं छह-सात वर्षों से श्मशान घाट की चहारदीवारी बनाने की मांग उठाई जा रही है। मगर आज तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार गांव की आधी श्मशान भूमि में भी अक्सर तालाब या बारिश का पानी जमा रहता है। परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय तक इस दिशा में ध्यान देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण देवीलाल, नरेश कुमार, चिमन लाल, ईश्वर, अनिल, सुनील, संदीप आदि ने बताया कि तलवंडी राणा के मुख्य श्मशान घाट की चहारदीवारी का निर्माण कार्य बीच में ही लटका पड़ा है। मुख्य श्मशान घाट की दो तरफ चहारदीवारी बनी हुई है। मगर दो तरफ की चहारदीवारी न होने से श्मशान घाट बेसहारा पशुओं की शरण स्थली बन कर रह गया है। ग्रामीणों के अनुसार उनके श्मशान घाट में प्रवेश करने का रास्ता अक्सर बरसाती पानी या गांव के गंदे पानी से डूबा रहता है। इस कारण शव यात्रा से लेकर आने वाले लोगों को भी इस गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है। साथ ही श्मशान घाट के बाहरी तरफ फिरनी की बहुत अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्य श्मशान घाट में पूर्व पंचायत ने पानी की दो टंकियां तो बनवा दी थी, लेकिन उसका पानी का कनेक्शन चार-पांच वर्ष से अब तक नहीं हुआ है। इसके अलावा श्मशान घाट में बने हुए टीन शेड का आकार छोटा होने के कारण ग्रामीणों ने और टीन शेड के निर्माण की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed