फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The road built 45 days ago in Sector-1 started breaking down

Hisar News: सेक्टर-1 में 45 दिन पहले बनी सड़क टूटने लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The road built 45 days ago in Sector-1 started breaking down
सेक्टर 1 में टूटी पड़ी सड़क।
हिसार। सेक्टर-1 में 45 दिन पहले बनी सड़क टूटने लगी है। करीब 23 साल बाद एचएसवीपी ने इस सड़क को बनाया था। उधर, इस मामले को लेकर सेक्टरवासियों ने एचएसवीपी के अधिकारियों से शिकायत की है। साथ ही जांच करवाने व सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर-1 का निर्माण वर्ष 2002 में किया गया था। इसके बाद 22 वर्षों तक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर की सड़कों की सुध नहीं ली। पिछले वर्ष अक्तूबर 2024 में सेक्टर-1 की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। सेक्टरवासियों की मानें तो उस समय सेक्टर की एक-दो सड़कों का निर्माण नहीं किया गया था। इसके बाद इस साल फरवरी में इन एक-दो सड़कों का निर्माण करवाया गया, जो 12 से 16 फरवरी के बीच किया गया। इस दौरान सेक्टरवासियों ने सड़क की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर एचएसवीपी के एक्सईएन के समक्ष सवाल उठाए थे। एक्सईएन ने मौके पर एसडीओ व जेई को भेजा था और इन अधिकारियों ने सेक्टरवासियों के सामने ठेकेदार को निर्माण गुणवत्ता सुधारने के लिए बोला भी था। बावजूद इसके यह निर्माण बेहद घटिया किस्म का हुआ है और डेढ़ माह बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सड़क मामले में सेक्टरवासियों व वेलफेयर एसोसिएशन ने विभाग के एक्सईएन व एसई को लिखित में शिकायत भेजकर जांच करवाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई कर सड़क का नए सिरे से निर्माण करवाने की मांग की है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाऊदीन, महासचिव, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 1-4
सिर्फ एक घर के आगे ही सड़क टूटी है। वह भी भारी वाहन के कारण टूटी है। इसके अलावा वहां सड़क पर पानी डाला जाता है। अन्य किसी जगह से कोई शिकायत नहीं आई है। टूटी हुई सड़क को ठीक करवा दिया गया है। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी

सेक्टर 16-17 में जल्द शुरू होगा सड़कों का निर्माण
सेक्टर 16-17 में जल्द सड़काें का निर्माण कार्य शुरू होगा। नगर निगम ने एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। सेक्टर की सड़कों के निर्माण पर करीब 1.96 करोड़ रुपये खर्च आएगा। ये सड़कें तारकोल की बनाई जाएंगी। बता दें कि काफी समय से सेक्टर की सड़कों का निर्माण नहीं किया गया था, जिस वजह से सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं। सड़कों के टूटने से सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed