{"_id":"68eab1711912a4915d008019","slug":"the-resolution-of-developed-india-will-be-fulfilled-through-research-and-innovation-prof-narsiram-bishnoi-hisar-news-c-21-1-hsr1013-728498-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध व नवाचार से पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प : प्रो. नरसीराम बिश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध व नवाचार से पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प : प्रो. नरसीराम बिश्नोई
विज्ञापन
हिसार। शोध व नवाचार से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को पूरा होगा। जीजेयू शोध व नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहा है। शोध व नवाचार के लिए विश्वविद्यालय में आर्थिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। यह बात गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने अंतरिक्ष सप्ताह-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम को समापन के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कही।
कुलपति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान और नवाचार के प्रति जिज्ञासा और उत्साह जागृत करते हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थी विभिन्न रचनात्मक और शैक्षिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नवाचार एवं इनक्यूबेशन केंद्र हरियाणा राज्य में नवाचार एवं स्टार्टअप को मजबूत करके आत्म-साक्षात्कार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है।
भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरएस कुंडू ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि वे समाज व राष्ट्र के उत्थान में अपना सकारात्मक योगदान दें। धन्यवाद संबोधन प्रो. नीतू अहलावत ने किया। इस अवसर पर प्रो. ओम प्रकाश सांगवान, प्रो. आशीष अग्रवाल, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. हरदेव सिंह, डॉ. रवि भाटिया, डॉ साहिल सैनी, डॉ वंदना नागल, डॉ. जोगेन्दर सांगवान, अनूप सिंह और डॉ. डेविड जोसेफ भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
ये रहे विजेता
प्रो. आरएस कुंडू ने बताया कि पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में भौतिकी विभाग की गरिमा और तमन्ना ने प्रथम, पायल और सीमा ने दूसरा व तनिषा और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में सीएसई विभाग की टीम स्पेस एक्सप्लोरर्स (आकाश, सौरव पराशर, पीयूष, मानवी, ललित्य कुमार) ने प्रथम और टीम तांडव (अंकित सिंह, अजीत, देबजीत डे, लक्ष्य पाठक, अंशिका) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।