फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The public will be able to self-census from April 16th to 30th, and the household census will be conducted from May 1st to 31st.

Hisar News: 16 से 30 अप्रैल तक आमजन कर सकेंगे स्वगणना, एक से 31 मई तक होगी घरों की गणना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The public will be able to self-census from April 16th to 30th, and the household census will be conducted from May 1st to 31st.
हिसार। जनगणना 2027 के कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 अप्रैल तक आमजन स्वगणना कर सकेंगे। पोर्टल व अन्य उपलब्ध माध्यमों के जरिए लोग अपना डेटा खुद ही फीड कर पाएंगे। इससे जनगणना के कार्य में सुविधा होगी और प्रमाणित आंकड़ों के संकलन में भी मदद मिलेगी। इसके पश्चात एक से 31 मई तक ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जनगणना के प्रथम चरण में घरों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत आयोजित की गई राज्य स्तरीय बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई। बैठक में नगराधीश हरिराम की ओर सो जिले में अभी तक किए गए प्रबंधों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि जनगणना का द्वितीय चरण 9 फरवरी 2027 से एक मार्च 2027 तक पूर्ण किया जाएगा। बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए नगराधीश ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों तथा शहरी स्थानीय निकाय व पंचायत विभाग द्वारा आमजन को स्वगणना के लिए प्रोत्साहित व जागरूक करेंगे। गांव गंगवा व राजकीय महाविद्यालय में जनगणना के लिए पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed