फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The proposal to provide land for solid waste disposal plant will be placed before the Chief Secretary

Hisar News: मुख्य सचिव के सामने रखा जाएगा ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The proposal to provide land for solid waste disposal plant will be placed before the Chief Secretary
हिसार। नगर निगम प्रशासन 5 जनवरी को शहर आ रहे मुख्य सचिव विवेक जोशी के सामने ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की प्रस्ताव रखेगा। निगम प्रशासन ने बीड़ बबरान के पास राजकीय पशुधन फार्म की करीब 55 एकड़ जमीन चिह्नित कर रखी है। इस जमीन पर कलस्टर स्तरीय ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र लगाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बता दें कि निगम प्रशासन फिलहाल ढंढूर, राष्ट्रीय राजमार्ग 9 और राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के पास 45 एकड़ 5 कनाल 11 मरले जमीन पर कचरा निस्तारण का कार्य कर रहा है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की नोटिफिकेशन के अनुसार कोई भी लैंडफिल साइट एयरपोर्ट से 10 से 20 किलोमीटर की परिधि में बनाई जा सकती है और यह साइट 10 किलोमीटर से कम दूरी पर है। इसे देखते हुए यहां स्थायी रूप से संयंत्र स्थापित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

---------------------
जीएलएफ ने बदले में 55 एकड़ जमीन देने की उठाई थी मांग
बीड़ बबरान के पास चिह्नित 55 एकड़ 6 कनाल 16 मरले जमीन खरीदने को लेकर निगम प्रशासन ने जीएलएफ मुख्यालय के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया तो फैसला हुआ कि जीएलएफ ने पूर्व में नगर निगम को बेची जमीन के साथ नई प्रस्तावित जमीन का तबादला किया जाएगा। इस लेकर निगम ने शहरी स्थानीय निकाय पंचकूला को दोनों जमीनों के कलेक्टर रेट के बारे में जानकारी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निगम ने ढंढूर वाली जमीन की कीमत अधिक बताते हुए जीएलएफ से करीब 6.40 करोड़ रुपये की मांग की, जिस पर जीएलएफ ने अपनी सहमति नहीं दी। इस पर निगम ने नवंबर 2023 को यह जमीन बेचने को लेकर सरकार को पत्र लिखा। साथ ही जीएलएफ को इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति या असहमति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
जवाब में जीएलएफ ने कहा कि वह इस शर्त पर निगम को 55 एकड़ जमीन दे सकता है, यदि निगम पूर्व में दी गई 45 एकड़ जमीन जीएलएफ को लौटा देता है। निगम ने इस जवाब को लेकर अपने मुख्यालय को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया। निगम की मानें तो पत्र में जवाब में मुख्यालय ने ढंढूर के पास ही कचरा निस्तारण प्लांट लगाने की अनुमति दे दी ताकि उस जगह पर और कचरा एकत्रित न हो।

--------------------
कलस्टर स्तरीय प्लांट लगाया जाना है प्रस्तावित
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से शहर में कलस्टर स्तरीय ठोस कचरा निस्तारण व प्रबंधन संयंत्र लगाया जाना प्रस्तावित है। इस संयंत्र पर 11 निकायों के 480 टन कचरे का निस्तारण किया जाएगा। जिन 11 निकायों का कचरा यहां पहुंचेगा, उनमें हिसार, हांसी, बरवाला, उकलाना, नारनौंद, आदमपुर, सिवानी, फतेहाबाद, टोहाना, रतिया व भूना शामिल है।

रंगस से धनेटा वाया कांगू सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीनरी। संवाद

रंगस से धनेटा वाया कांगू सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीनरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed