फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The promptness of the officers was visible... roads, drains and public places were transformed.

Hisar News: अधिकारियों की दिखी मुस्तैदी..सड़कों-नालियों और सार्वजनिक स्थलों का हुआ कायाकल्प

Fri, 10 Jul 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 10 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The promptness of the officers was visible... roads, drains and public places were transformed.
नगर परिषद के कर्मचारी सफाई अ​भियान चलाते हुए। स्रोत आयोजक
हांसी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से विशेष सफाई अभियान जारी है। वीरवार को वार्ड नंबर 6, 11 और 25 में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया गया। अभियान के दौरान नालों, नालियों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और खाली पड़े प्लॉटों की सफाई की गई। साथ ही एकत्रित कूड़े-कचरे को उठाकर निर्धारित डंपिंग स्थल तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

अभियान के प्रभावी संचालन और निगरानी के लिए नगर परिषद की ओर से प्रत्येक वार्ड में अधिकारियों को कैप्टन नियुक्त किया गया है। वार्ड-6 में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान, वार्ड-11 में जूनियर इंजीनियर संदीप तथा वार्ड नंबर 25 में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) राजेंद्र सोनी को कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्त अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सफाई अभियान के दौरान कर्मचारियों ने नालियों से सिल्ट निकाली, सड़कों की सफाई की और कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया। इस दौरान नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों से सहयोग की अपील :
अधिकारियों ने बताया कि विशेष सफाई अभियान आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न वार्डों में जारी रहेगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed