फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The power minister reprimanded the SDO, if the connection is not made in seven days, I will suspend

बिजली मंत्री एसडीओ से बोले 7 दिन में कनेक्शन नहीं लगाए तो सस्पेंड कर दूंगा ,खेत में गिरे खंभे उठवाने के लिए मंत्री के सामने रो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The power minister reprimanded the SDO, if the connection is not made in seven days, I will suspend
हिसार। बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने नारनौंद के एसडीओ को फटकार लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह में कनेक्शन नहीं दिए तो सस्पेंड कर दूंगा। एक सप्ताह में लोगों को कनेक्शन मिल जाना चाहिए। कापड़ो गांव की पंचायत ने बिजली मंत्री के शिकायत रखी कि एसडीओ की निष्क्रियता के कारण बिजली मीटर नहीं लग पा रहा है। मीटर न होने की बात कहकर वापस भेज देता है। मंत्री ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर फतेहाबाद के जेई को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बिजली पंचायत में प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान गांव कापड़ो के किसानों ने कहा कि गांव के लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। गांव के लोग कई कई बार चक्कर लगा चुके हैं। मंत्री ने एसडीओ को मंच के सामने बुलाकर फटकार लगाई। मंत्री ने पूछा कितने दिन में कनेक्शन लगा दोगे। एसडीओ ने कहा कि कल मीटर लगवा दूंगा। ग्रामीण बोले मंत्री जी ये एसडीओ झूठ बोल रहा है, आपके सामने हां भर रहा है ,बाद में मीटर लगाने से मना कर देगा। बिजली मंत्री ने एसडीओ से पूछा कि कितने दिन में काम पूरा करोगे। एसडीओ ने कहा कि 15 दिन में काम पूरा हो जाएगा। मंत्री रणजीत सिंह बोले 15 छोड़ो सात दिन में बिजली मीटर नहीं लगे तो तुझे सस्पेंड कर दूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने गांव सुलखनी, बास, रावलवास, कापड़ो, पनिहारी, आर्य नगर, सिसाय, भाटला, बांडाहेड़ी, डोबी, पाबड़ा, न्योली कलां व न्योली खुर्द, गामड़ा व डूल्ट सहित विभिन्न गांवों एवं शहरी क्षेत्रों से आए हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग, एसडीएम अश्वीर नैन, डीएचबीवीएन के एसई एसएस राय, एक्सईएन विजेंद्र लांबा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों से तंग शमशेर रो पड़ा...
-खेड़ी जालब गांव का किसान शमशेर सिंह बिजली मंत्री को अपनी समस्या बताते हुए भावुक होकर रोने लगा। शमशेर सिंह ने आरोप लगाया है कि हमारे एरिया का एक बिजली कर्मचारी जान से मारने की धमकी दे रहा है। शमशेर ने बताया कि मेरे खेत में आंधी के कारण बिजली के खंभे टूट गए थे। कई बार अधिकारियों को एप्लीकेशन दी है। बिजली निगम के अधिकारियों ने मुझे परेशान कर रखा है। बिजली निगम के कर्मचारी गिरे हुए खंभे उठाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांग रहे हैं।
45 हजार किसानों को दिए जा चुके हैं ट्यूबवेल कनेक्शन
-बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि बिजली निगम 45 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर चुका है। 10 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी है। उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है। औद्योगिक क्षेत्रों, कृषि नलकूपों तथा घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल तथा मानेसर में बिजली की कोई किल्लत नहीं है।
पानी निकासी के प्रबंध के निर्देश
मंत्री ने विभिन्न गांवों के नागरिकों की बिजली ट्रांसफार्मर, बिजली पोल, नए तार तथा ट्यूबवेल कनेक्शन व बिजली बिल से संबंधित शिकायतों के लिए निगम के अधीक्षक अभियंता एसएस राय को तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गांव सातरोड़ कलां, सिवानी बोलान आदि से पानी की निकासी का प्रबंध करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेयजल अभाव वाले गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

--------
एकल उपयोग डिस्पोजल का प्रयोग
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बिजली पंचायत के दौरान सिंगल यूज डिस्पोजल का गिलास का प्रयोग किया गया। सरकार के आदेश हैं कि एक जुलाई से देश को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग मुक्त करना है। दूसरी ओर मंत्री के कार्यक्रम में अधिकारियों ने लोगों को पीने के पानी के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोजल रखवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed