फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The police station in-charge filed a case against the farmers for breaking the name plate and using caste words.

थाना प्रभारी ने किसानों पर दर्ज कराया नेम प्लेट तोड़ने व जातिसूचक शब्द करने का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The police station in-charge filed a case against the farmers for breaking the name plate and using caste words.
हिसार। लघु सचिवालय में मंगलवार को प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों पर सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीर ने नेम प्लेट, मोबाइल तोड़ने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार नामजद किसानों समेत 30 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में थाना प्रभारी दलबीर का कहना है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह और अन्य पुलिस कर्मी लघु सचिवालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान किसान उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। किसानों की संख्या 200 से अधिक थी। जब वे अंदर जाने लगे तो हाथापाई हो गई। किसानों ने उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड़ दी और सरकारी काम में बाधा डालते हुए उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने थाना प्रभारी की शिकायत पर किसान नेता शमशेर नंबरदार, सूबे सिंह बूरा, सतबीर सिंह धायल, रमेश सैनी समेत 30 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने किसानों से की अभद्रता
किसान सभा व संयुक्त मोर्चा प्रधान शमशेर सिंह का कहना है कि वह शांतिपूर्वक तरीके से डीसी को ज्ञापन देने जा रहे थे। लघु सचिवालय के बाहर सिविल लाइन थाना प्रभारी पहुंचा और किसानों के साथ अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने गलत तरीके से केस दर्ज किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सदानंद राजली ने बताया कि किसानों पर दर्ज केस को लेकर वीरवार को किसान संगठन पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed