{"_id":"61882725678b91508c402717","slug":"the-people-of-satrod-demanded-justice-for-the-injured-farmer-and-blocked-the-road-in-protest-against-the-statement-of-the-sp-hisar-news-hsr616293734","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातरोड़ के लोगों ने घायल किसान के लिए न्याय की मांग व एसपी के बयान के विरोध में की रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातरोड़ के लोगों ने घायल किसान के लिए न्याय की मांग व एसपी के बयान के विरोध में की रोड जाम
विज्ञापन
गांव सातरोड़ में जाम लगाकर नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। नारनौंद में घायल हुए किसान कुलदीप राणा के लिए न्याय की मांग व हांसी एसपी के बयान के विरोध में सातरोड़ के लोगों ने रविवार को रोड जाम की। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक दिल्ली रोड व साउथ बाईपास को जाम रखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों ने जाम खोलने से मना कर दिया।
मौके पर रामायण टोल से संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने लोगों से जाम को लंबा न खींचने व हांसी एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। उधर रोड जाम रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि 5 नवंबर को नारनौंद में धर्मशाला का शिलान्यास करने पहुंचे राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा का किसानों ने जोरदार विरोध किया था। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच टकराव भी हुआ था। इसमें रामचंद्र जांगड़ा की गांड़ी के शीशे टूट गए थे और किसान कुलदीप राणा भी घायल हो गया था। इस पर हांसी एसपी निकिता गहलोत ने बयान दिया था कि उसे कोई चोट नहीं लगी, बल्कि वह मिरगी से ग्रस्त होने के कारण दिमाग की नस फटने से बेहोश हो गया था। उधर, किसानों का आरोप है कि वह पुलिस की लाठी लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
सड़क के बीच में ट्रक व ट्रैक्टर किए खड़े
सुबह करीब सवा 11 बजे सातरोड़ के लोगों ने दिल्ली रोड पर साउथ बाईपास के पास बीच सड़क में ट्रक व ट्रैक्टर खड़े कर रोड जाम कर दी। साथ ही वह खुद भी सड़क पर बैठ गए। रोड जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने लोगों से जाम खोलने की अपील की। इस पर लोगों ने कहा कि कुछ ही देर में यहां संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी पहुंचने वाले हैं। उनके आने के बाद विचार-विमर्श कर जाम खोला जाएगा। कुछ ही देर में किसान नेता सुरेश कौथ, मनोज राठी आदि मौके पर पहुंचे। इस दौरान सुरेश कौथ ने कहा कि इस जाम को लंबा न खींचा जाए। अगर यहां कोई घटना हो जाती है तो इससे किसान बंट जाएगा और आंदोलन भी कमजोर होगा। उन्होंने लोगों से सोमवार का प्रस्तावित हांसी एसपी के कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। सातरोड़ के सतबीर ग्रेवाल ने कहा कि प्रशासन कह रहा है कि कुलदीप को मिरगी का दौरा आया था, लेकिन यह सच नहीं है। उस पर बंदूक के बट से हमला किया गया है। इसके साथ ही जाम खोल दिया गया।
जिंदल चौक पर बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक किया डायवर्ट
जाम की सूचना पाकर पुलिस ने जिंदल चौक पर बैरिकेड लगाकर हांसी की तरफ जाने वाले वाहनों को सेक्टर 1-4 की तरफ दिल्ली बाईपास पर निकाला। उधर कुछ वाहन सातरोड़ के अंदर से होकर बाईपास की तरफ निकल रहे थे। मगर लोगों ने इस रोड पर भी अवरोधक रखकर इसे बंद कर दिया। इस जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान वाहनों की कतारें लग गईं और वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते खोजते नजर आए।