{"_id":"67cf26bc9d040176680d5a44","slug":"the-panchayat-of-koth-kalan-passed-a-resolution-against-mahant-shukrai-nath-hisar-news-c-21-hsr1020-582822-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महंत शुक्राई नाथ के खिलाफ कोथ कलां की पंचायत ने पास किया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महंत शुक्राई नाथ के खिलाफ कोथ कलां की पंचायत ने पास किया प्रस्ताव
Mon, 10 Mar 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
नारनौंद में गांव कोथ कलां के चबूतरे पर ग्रामसभा की बैठक में मौजूद ग्रामीण।
नारनौंद। गांव कोथ कलां गांव के चबूतरे पर सोमवार को सरपंच महा सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई। ग्रामीणों ने दादा काला पीर मठ के महंत शुक्राई नाथ के खिलाफ प्रस्ताव पास किया।
ग्रामीण सुरेश कोथ, पूर्व सरपंच अनिल संधू, कृष्ण फौजी, रघबीर पहलवान, पाल फौजी, रवि कुमार, चंद्रभान, धरमू पहलवान, रामनिवास ने बताया कि महंत शुक्राई नाथ को दादा काला पीर के डेरे में केयर टेकर के रूप में बैठाया गया था। उस समय आए महंतों ने कहा था कि अगर ग्रामीणों को ठीक लगे तो कुछ समय बाद उन्हें गद्दी पर बैठाया जाएगा, लेकिन ग्रामीणों को महंत मंजूर नहीं हैं।
गुहार... प्रशासन ले डेरे को अपने अधीन
ग्रामीणों का आरोप है कि महंत का व्यवहार ग्रामीणों के प्रति सही नहीं है। महंत शुक्राई नाथ द्वारा गांव में राजनीति फैलाकर भाईचारे को तोड़ने की कोशिश की है। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक देशभर के आठ पीर मिलकर दादा काला पीर डेरे की गद्दी पर किसी महंत को नहीं बैठाते, तब तक प्रशासन डेरे को अपने अधीन ले और उसकी देखरेख करे। ग्रामीणों का कहना है कि महंत डेरे में आने वाले दान का दुरुपयोग कर रहे हैं। ग्राम सभा ने प्रस्ताव पास कर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।