फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The operators will apply online again for plots in the dairy complex; the allocation of plots made in 2023 was canceled, and bids will be held for 342 plots.

Hisar News: डेयरी कांप्लेक्स में प्लाॅट के लिए फिर ऑनलाइन आवेदन करेंगे संचालक, 2023 में प्लॉटों का आवंटन हुआ था रद्द, 342 प्लॉटों की होगी बोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The operators will apply online again for plots in the dairy complex; the allocation of plots made in 2023 was canceled, and bids will be held for 342 plots.
हिसार। शहर से डेयरियों की शिफ्टिंग के लिए बगला रोड पर बनने वाले डेयरी कांप्लेक्स में प्लॉट लेने के लिए डेयरी संचालकों को नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वर्ष 2023 में संचालकों के आवेदन रद्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन

अब नगर निगम दोबारा आवेदन लेने की तैयारी कर रहा है। कांप्लेक्स के लिए 50 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जहां 250 से 1000 गज तक के 342 प्लॉट काटे जाएंगे। इनकी बोली में केवल डेयरी संचालक ही हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

डेयरी कांप्लेक्स में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी किया था। इसमें तीन एजेंसियों ने आवेदन किया। दो एजेंसियों ने तीसरी एजेंसी के दस्तावेजों पर आपत्ति जताई है। निगम अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी से दस्तावेज या शपथपत्र मांगा है। एजेंसी फाइनल होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने शहर में डेयरियों की संख्या जानने के लिए दो बार सर्वे कराया था। वर्ष 2018 में हुए सर्वे के बाद 2021 में प्लॉटों की बोली कराई गई थी। सर्वे में एक बार 396 और दूसरी बार 410 डेयरियां मिली थीं। शहर में डेयरियों के कारण सीवर ब्लॉकेज की समस्या रहती है। सीवर लाइनों में गंदगी डाले जाने से यह परेशानी और बढ़ जाती है।
342 प्लॉट के साथ मिलेंगी सुविधाएं
बगला रोड पर कुल 342 प्लॉट काटे जाएंगे। इनमें 250 गज के 239, 350 गज के 68, 500 गज के 27 और 1000 गज के आठ प्लॉट शामिल हैं। परिसर में 1170 गज में मिल्क चिलिंग प्लांट बनाया जाएगा, जिससे दूध को कुछ समय तक खराब होने से बचाया जा सकेगा। 5360 गज में गोबर गैस प्लांट लगेगा। इसमें गोबर और पानी मिलाकर गैस तैयार की जाएगी। पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए 3688 गज में जलघर बनाया जाएगा। इसके अलावा डेयरी संचालन से संबंधित सामान उपलब्ध कराने के लिए 16 दुकानें और पशुओं के उपचार के लिए पशु डिस्पेंसरी बनाई जाएगी।
शहर से बाहर बनेगा व्यवस्थित डेयरी परिसर
डेयरियों की शिफ्टिंग के लिए बगला रोड पर 50 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। यहां प्लॉटों के साथ चिलिंग प्लांट, गोबर गैस प्लांट, जलघर, दुकानें और पशु डिस्पेंसरी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे शहर की डेयरियों को एक स्थान पर व्यवस्थित करने और सीवर ब्लॉकेज की समस्या कम होने की उम्मीद है। वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हिसार में चार हिस्सों में 25-25 एकड़ में डेयरी कांप्लेक्स विकसित करने की घोषणा की थी। बाद में इसका क्षेत्रफल बढ़ाकर 50 एकड़ कर दिया गया।

डेयरी शिफ्टिंग के प्रोजेक्ट के लिए तीन एजेंसियों ने आवेदन किया था। उनमें आपत्ति के बाद एक एजेंसी से दस्तावेज की मांग की गई है। इसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।
- जयवीर सिंह डूडी, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed