फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The online form will be filled Polytechnic College

ऑनलाइन भरे जाएंगे पॉलिटेक्निक कॉलेज के फार्म

Fri, 04 Apr 2014 12:27 AM IST
hisar
hisar Updated Fri, 04 Apr 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अब प्रोस्पेक्टस के लिए छात्र-छात्राओं को घंटों लाइन में नहीं लगना पडेगा। पहली बार प्रदेशभर के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। यानि अब कॉलेजों में प्रोस्पेक्टस के लिए छात्र-छात्राओं को चक्कर नहीं काटने पडेंगे।
विज्ञापन


 शिक्षा विभाग की ओर से लंबे समय से पॉलिटेक्निक कॉलेजों में आवेदन फार्म की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की कवायद जारी थी। इस कवायद को इस सत्र से मूर्त रूप दिया जा रहा है। उम्मीद है कि 7 अप्रैल के बाद ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस मिलने शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद डेट और डेटएल के लिए छात्र ऑनलाइन  फार्म जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

 
 प्रदेश भर के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रोस्पेक्टस के लिए छात्रों को घंटों लाइनों में लगना पड़ता था। यहां तक कि सुबह आने वाले छात्रों को देर शाम तक ही फार्म मिल पाते थे। यहां तक कॉलेज प्रशासन को भी कई कर्मचारियों की एक्ट्रा ड्यूटी फार्मो को लेकर लगानी पड़ती थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऑनलाइन होने के चलते अब ऐसी समस्या छात्र छात्राओं को नहीं आएगी। हर कोई एक क्लिक के साथ ही फार्म भर सकेंगा। प्रतिभागी एक्सिस और पीएनबी बैकों संबंधित फीस जमा कर सकेंगे।


प्रोस्पेक्टस से संबंधित जानकारी के लिए विभाग की ओर से वेबसाइट बनाई गई है। उसी वेबसाइट पर इससे आवेदनों सहित कई अन्य जानकारियां दी गई है। डब्लयूडब्लयूडब्लयू.एचएसटीईएस.इन पर सभी जानकारियों उपलब्ध करवाई गई है।


 
पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य राजीव वासुदेवा ने बताया कि आवेदन जमा करवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया का सीधा लाभ छात्रों को ही होगा। अब आसानी से कहीं पर भी बैठा छात्र किसी भी कॉलेज के लिए अपना आवेदन जमा करवा सकता है। प्रोस्पेक्टस के लिए उसे संबंधित कॉलेज आने की कोई जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed