फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The number of patients of severe cold, fever, cough and cold started torturing

Hisar News: सताने लगी कड़ाके की ठंड, बुखार, खांसी और जुमाक के मरीजों की संख्या बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
The number of patients of severe cold, fever, cough and cold started torturing
हिसार। कड़ाके की ठंड का सितम जारी है और इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी में आने वाले मरीजों में से 60 प्रतिशत मरीज बुखार, खांसी और जुकाम के आ रहे हैं। इनमें बच्चे और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। सांस के मरीजों भी दवा लेने के लिए आ रहे हैं। फिजिशियन ने आमजन को सलाह दी है कि वे सर्दी के मौसम में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

200 के करीब आ रहे मरीज
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में बुखार, खांसी, जुकाम और सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है। 200 के करीब हर रोज मरीज दवा लेने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी में लापरवाही बरतने से लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना को कोई मामला नहीं आया
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या शून्य तथा रिकवरी रेट 98.14 प्रतिशत बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed