फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The number of cows increased by 22 percent and buffaloes by 9 percent in five years

Hisar News: हिसार जिले में पांच साल में 22 प्रतिशत गाय और 9 प्रतिशत भैंस की संख्या बढ़ी

Sun, 23 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The number of cows increased by 22 percent and buffaloes by 9 percent in five years
हिसार में पशुगणना कार्य का निरीक्षण करते पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुभाष जांगड़ा। 
हिसार। जिले में पिछले पांच साल में 1,0,8406 पशु बढ़ गए हैं। जिले में 2019 में 5,91,415 पशु थे। वर्ष 2024 की पशु गणना के अनुसार अब यह संख्या 6,99,821 है। भैंस की तुलना में गाय की संख्या में सबसे अधिक 22 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। भैंस की संख्या में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जिले में पोल्ट्री की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले 25,93,0556 मुर्गे-मुर्गी थे। इस बार संख्या 80,57,498 दर्ज की गई है। यह संख्या करीब तीन गुणा से भी अधिक है। पशु गणना के लिए हिसार जिले को 408 वार्ड में बांटा गया था। इसमें कुल 4,19,678 भवनों में जाकर पशु पालन विभाग की टीम ने सर्वे किया। अक्तूबर 2024 से यह सर्वे शुरू किया गया था। पशुपालन विभाग ने पूरी पशु गणना टैब के जरिए की। इस काम को 31 मार्च तक पूरा किया जाना था पशुपालन विभाग की टीम ने समय से पहले ही गणना को पूरा कर लिया।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की टीम ने पशु गणना में गाय, भैंस, ऊंट, घोड़ा, गधा, खच्चर, सुअर, भेड़, बकरी, खरगोश, कुत्ते, पोल्ट्री को गिना गया है। विभाग ने पशुपालकों के बारे में भी ब्योरा जुटाया। पशुपालन विभाग की टीम ने पशुओं के रोग के बारे में भी जानकारी एकत्रित की। पशुपालन विभाग की ओर से हर पांच साल में एक बार पशु गणना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बढ़ी गायों की संख्या
प्रदेश सरकार की ओर से गाय संरक्षण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। गाय की खरीद पर सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है। जिसमें 25 से 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसके अलावा गाय के दूध को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इस कारण भी गाय की संख्या बढ़ी। वहीं सड़कों पर घूमने वाली गायों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।


17,549 से बढ़कर 33,383 हो गई बकरियों की संख्या
पशु 2019 की गणना 2024 की गणना
भैंस 3,83,389 4,19,115
गाय 1,52,010 1,85,419
भेड़ 31,364 49,367
बकरी 17,549 33,383
सुअर 4070 7711
कुत्ते 2542 3705
घोड़े 278 544
खच्चर 106 193
गधे 42 143
ऊंट 00 208
खरगोश 33 23
पोनी नस्ल के घोड़े 00 10

पशुओं की गणना का काम एप से किया गया है। इसमें डिजिटल तरीके से हर एक पशु का रिकॉर्ड रखा गया है। जल्द ही विभाग की ओर से विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। जिले में पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गाय, भैंस के अलावा पशु पालकों का पोल्ट्री, सुअर पालन, भेड़-बकरी पालन में भी रुझान बढ़ा है। - डॉ. सुभाष चंद्र जांगड़ा, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed