फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The new government of the city should provide security to the traders

Hisar News: व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करे शहर की नई सरकार

Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The new government of the city should provide security to the traders
चुनाव के बारे में चर्चा करते हिसार के पड़ाव बाजार के प्रधान जय सिंह प्रजापति एवं अन्य दुकानदार।
हिसार। व्यापारी वर्ग किसी भी शहर, राज्य व देश की रीढ़ की हड्डी होता है। ऐसे में जरूरी है कि व्यापारी वर्ग को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाया जाए ताकि वह बेहतर ढंग से अपना व्यापार कर सके। पिछले दिनों में बदमाशों ने शहर के व्यापारी वर्ग को निशाना बनाया था। जो भी शहर में नई सरकार बने, वह शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कार्य करे।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव को लेकर व्यापारियों ने अमर उजाला संवाददाता के साथ अपने विचार साझा किए। बता दें कि नगर निगम चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। चुनाव में मात्र एक ही दिन बचा है। इसके साथ शहर के मतदाताओं ने भी मन बना लिया है कि वह शहर से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन


पड़ाव मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जय सिंह प्रजापति का कहना है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए ताकि आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। साथ ही कोई आपराधिक घटना होती है तो सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे जल्द सुलझाया जा सके। शहर की जनता जिस उम्मीदवार को मेयर चुनती है, वह इस योजना को जरूर सिरे चढ़वाए। व्यापारी दिनेश नारंग ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर की जाए। खास तौर बाजारों में प्रतिदिन झाड़ू लगे व कचरे का उठान करवाया जाए। बाजारों में सफाई रहेगी तो ग्राहकों को भी वहां आने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सुभाष का कहना है कि शहर में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, सीवर, बिजली व पानी की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। सभी विकास कार्यों से पहले इनका मजबूत होना जरूरी है। नवीन ने कहा कि बारिश के समय शहर में जलभराव काफी होता है। इससे शहर का व्यापार भी प्रभावित होता है। शहर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। प्रवीण का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड को ठीक किया जाए ताकि प्रॉपर्टी धारकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यापारी सतीश का कहना है कि शहर में बड़े प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाए ताकि शहर का ज्यादा से ज्यादा विकास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed