फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The municipal corporation team caught the animals by deceiving the cattle keepers

Hisar News: नगर निगम की टीम ने पशुपालकों को चकमा देकर पकड़े पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation team caught the animals by deceiving the cattle keepers
शहर से खुले में घूम रहे पशुओं को पकड़ते नगर निगम कर्मचारी।
हिसार। पशुपालकों की चालाकी को देखते हुए अब नगर निगम को भी रणनीति बनाकर पशु पकड़ने पड़ रहे हैं। मंगलवार को निगम की टीम ने पशुपालकों को चकमा देकर पशु पकड़े। टीम ने दिनभर में 54 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भिजवाया।
विज्ञापन

दरअसल पशुपालक निगम की टीम के कार्यालय के निकलते ही उनकी रेकी कर रहे थे और टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही पशुपालकों को टीम के बारे में सूचना दे रहे थे। इस कारण से निगम को मंगलवार को पशु पकड़ने के लिए रणनीति बनानी पड़ी। इस दौरान टीम पशुपालकों को धोखे में रखने के लिए कई जगहाें पर गई लेकिन वहां से पशु न पकड़कर दूसरी जगह से पकड़ लिए जबकि पशुपालक पहले वाली जगह में ही घूमते रहे।
विज्ञापन

इन एरिया से पकड़े पशु पांचवें दिन मंगलवार को नगर निगम की टीम ने राजीव नगर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने की शुरुआत की। इसके साथ ही न्यू महाबीर कॉलोनी, सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5, आनंद निकेतन और सूरजमल एनक्लेव के आसपास के क्षेत्र से 54 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भिजवाया। अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने कहा कि इस अभियान के दौरान अगर कोई क्षेत्रवासी या पशुपालक बाधा उत्पन्न करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. विशाल शर्मा, सहायक नोडल ऑफिसर सुरेंद्र वर्मा, तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा, यूनियन प्रधान सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed