{"_id":"6920bb3776f3da41ca041d84","slug":"the-municipal-corporation-has-made-the-invoice-process-online-with-on-the-spot-invoices-and-payments-being-made-through-pos-machines-hisar-news-c-21-hsr1005-755062-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर निगम ने चालान प्रक्रिया को किया ऑनलाइन, पीओएस मशीनों से होगा ऑन-द-स्पॉट चालान व भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर निगम ने चालान प्रक्रिया को किया ऑनलाइन, पीओएस मशीनों से होगा ऑन-द-स्पॉट चालान व भुगतान
विज्ञापन
हिसार। चालान के लिए निगम कार्यालय में आईं पीओएस मशीनों को दिखाते मेयर प्रवीण पोपली व अधिकारी।
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने चालान प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब निगम कर्मचारी पीओएस मशीनों से चालान काटेंगे और लोग भी मौके पर ही चालान का भुगतान कर सकेंगे। निगम प्रशासन ने सीएसआई व सभी एएसआई को ये मशीनें उपलब्ध करवा दी हैं।
मेयर प्रवीण पोपली व निगमायुक्त नीरज ने शुक्रवार को इन मशीनों का शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि ऑनलाइन चालान प्रक्रिया से अब नागरिक मौके पर ही यूपीआई या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से तुरंत चालान राशि भर सकेंगे। इस प्रक्रिया से नागरिक का समय बचेगा। पीओएस मशीन से चालान और रसीद भी तुंरत मिल जाएगी।
निगमायुक्त नीरज ने कहा कि मशीनें खुले में कचरा फेंकने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने, खुले में मीट बेचने, सार्वजनिक स्थानों पर ठोस कचरा डालने, खुले में सेफ्टी टैंक का मलबा फैलाने जैसे मामलों में तत्काल चालान जारी करने में मददगार साबित होंगी। अभी तक सभी चालान मैन्युअल तरीके से बनाए जाते थे, जिससे प्रक्रिया में समय लगता था और कई बार जानकारी दर्ज करने में त्रुटियां भी हो जाती थीं। यदि कोई व्यक्ति मौके पर भुगतान नहीं कर पाता है, तो उसे नगर निगम कार्यालय में निर्धारित समय के भीतर राशि जमा करवानी होगी।