फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Municipal Commissioner inspected the development works and said that the work of Town Park should be completed by November 10.

Hisar News: निगमायुक्त ने विकास कार्यों का लिया जायजा, बोले-टाउन पार्क के का काम 10 नवंबर तक करें पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner inspected the development works and said that the work of Town Park should be completed by November 10.
अर्बन एस्टेट टू में चल रहे बरसाती पानी निकासी की लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते निगमायुक
हिसार। निगमायुक्त नीरज ने मंगलवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एजेंसी को 10 नवंबर तक हर हाल में टाउन पार्क के नवीनीकरण का कार्य पूरा करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी करें ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा को तुरंत दूर किया जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण की शुरुआत अर्बन एस्टेट-2 से की, बरसाती पानी निकासी की लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। निगमायुक्त नीरज ने मौके पर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तो इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सातरोड में चल रहे तालाबों के नवीनीकरण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने न्यू अप्रूव्ड कॉलोनी तारा नगर का निरीक्षण किया, जहां सड़कों का निर्माण सहित अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। निगमायुक्त ने संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप और समय पर पूरे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन शिकायतों के त्वरित निपटान के दिए निर्देश
नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीके करदम ने सोमवार को निगम सभागार में तकनीकी शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। चीफ इंजीनियर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल और अन्य माध्यमों से प्राप्त नगर निगम से संबंधित सभी शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी शिकायतों का निपटान करें। इसके साथ ही उन्होंने बकाया एचईडब्ल्यूपी (हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पॉर्टल) के बिलों के शीघ्र निपटान के निर्देश भी दिए। बैठक में एक्सईएन अमित कौशिक व जयबीर डूडी, एमई अमित बेरवाल सहित सभी जेई मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed