फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The month of Sawan is dedicated to Bhole Shankar: Bajrang Garg

सावन का महीना भोले शंकर के नाम समर्पित : बजरंग गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The month of Sawan is dedicated to Bhole Shankar: Bajrang Garg
भक्तों को संबोधित करते प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट और पीजीएसडी शिक्षा संस्थाओं के प्रधान बज
हिसार। सावन के आखिरी सप्ताह में बाबा प्रयाग गिरि शिवालय मंदिर में भजन समारोह और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में पूजा के बाद मंदिर और पीजीएसडी शिक्षा संस्थाओं के प्रधान बजरंग गर्ग ने भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सावन का महीना देवों के देव भोले शंकर के नाम समर्पित है।
विज्ञापन

इस बार जन्माष्टमी पर दो दिन कार्यक्रम होंगे। पहले दिन 13 अगस्त को सुबह नौ बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें राधा-कृष्ण, भगवान राम, हनुमान, शिव-पार्वती और बाबा खाटू श्याम समेत अनेक देवी-देवताओं की झांकियां शामिल होंगी। शहर की अनेक कीर्तन मंडलियां साथ में भजन-कीर्तन करेंगी। शहर की कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद मंदिर प्रांगण में 16 अगस्त को भव्य जन्माष्टमी कार्यक्रम होगा। इसमें मनमोहन झांकियां सजाई जाएंगी। शाम छह बजे से 12 तक रासलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा संस्थान के प्रबंधक ओमप्रकाश असीजा, कार्यक्रम संयोजक जगत नारायण, प्रिंसिपल सितेंद्र गोयल, बुधला संत मंदिर के प्रधान राजकुमार सेहतिया, सत्यपाल असीजा, रमेश पटवारी, जगदीश प्रधान, मनोहर लाल नागरू आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed