फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The minister gave instructions to drain out water from the populated areas in all the villages as soon as possible

Hisar News: मंत्री ने सभी गांवों में आबादी एरिया से जल्द पानी की निकासी के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The minister gave instructions to drain out water from the populated areas in all the villages as soon as possible

विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों को सभी गांवों में आबादी एरिया से पानी की निकासी के निर्देश दिए गए हैं। वे लघु सचिवालय सभागार में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा में सभी मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में जनता के बीच रहेंगे। इसमें अलग-अलग तरह तरह के सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंवार ने कहा कि जलभराव के निकासी के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी इसकी समीक्षा कर रहे हैं। पंचायत विभाग की जमीन पर कब्जे के मामले में मंत्री ने कहा कि जहां कब्जा होगा तो उसे हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 50 साल पुराने रिकॉर्ड के हिसाब से कुम्हार समाज के लोगों को यह आवंटन किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लिया जलभराव की स्थिति का जायजा
हिसार। पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को नलवा विधायक रणधीर पनिहार के साथ गांव दाहिमा, पनिहार, टोकस का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसलों के नुकसान, मकानों की छत गिरने, दीवारों के क्षतिग्रस्त होने या घर ढहने जैसी घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट 25 सितंबर तक तैयार कर प्रस्तुत करें। प्रभावित परिवारों को नुकसान की भरपाई समय पर सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed