फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The markets are bustling with preparations for Holi.

Hisar News: होली की तैयारियों से गुलजार हुए बाजार, रंगों की रही बहार

Thu, 13 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 13 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The markets are bustling with preparations for Holi.
हिसार के भगत सिंह चौक स्थित दुकान पर गुलाल खरीदता युवक।
हिसार। होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। रंगों और उल्लास के इस त्योहार को लेकर राजगुरु मार्केट, मुलतानी चौक, पुरानी सब्जी मंडी, भगत सिंह चौक और पटेल नगर, आजाद नगर, सेक्टर-13, सेक्टर 14 में बाजार सज चुके हैं। दुकानों में रंग, गुलाल, पिचकारियां और अन्य होली से जुड़े उत्पादों की बहार है और लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। बुधवार को रंग-गुलाल व पिचकारी लेने वालों की भीड़ दुकानों पर देखने को मिली। लोग इस बार होली सिलिंडर भी खरीद रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लोग इस बार हर्बल गुलाल और रंगों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, जिससे हर्बल रंगों की बिक्री में वृद्धि हुई है। इसके अलावा, मुर्गा छाप और अन्य ब्रांडेड रंगों की भी अच्छी मांग है।
विज्ञापन




इस बार फूलों से बने हर्बल गुलाल, चमकदार रंग, बैकपैक पिचकारी, कार्टून कैरेक्टर पिचकारी और हैंड प्रेस गन की मांग है। खासकर बच्चों को स्पाइडरमैन और छोटा भीम पिचकारी बहुत पसंद आ रही है। ग्राहक इस बार सेहतमंद और अनोखे रंगों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा रंगीन बालों वाली विग की भी बहुत अधिक मांग है।- सुरेंद्र, दुकानदार
विज्ञापन



इस बार बाजार में हर्बल गुलाल, खुशबूदार रंग, एवेंजर्स थीम पिचकारी और वाटर गन जैसी नई चीजें आई हैं। लोग सबसे ज्यादा हर्बल गुलाल और प्रेशर पिचकारी खरीद रहे हैं। हमारी दुकान पर हर बजट के लिए रंग और पिचकारी उपलब्ध हैं। वहीं बहुत से लोग होली सिलिंडर भी खरीद रहे हैं। छोटी और सिंपल पिचकारियां 20 से 50 रुपये तक मिल रही हैं। लड़कियों के लिए बार्बी पिचकारियां बाजार में आई है। जिनकी कीमत 250 रुपये से शुरू होती है। - मोहन, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed