{"_id":"6aeccbca4244654d4c0de566","slug":"the-main-accused-in-the-woman-murder-remains-out-of-police-custody-even-after-a-month-hisar-news-c-21-hsr1005-988025-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिला की हत्या का मुख्य आरोपी एक माह भी बाद पुलिस की गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिला की हत्या का मुख्य आरोपी एक माह भी बाद पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Fri, 06 Nov 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
हिसार। माॅडल टाउन निवासी बुर्जु महिला संतोष गिरधर (74) की हत्या मामले का मुख्य आरोपी गौरव उर्फ सोनू एक माह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इससे पहले पुलिस इस मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मॉडल टाउन निवासी संतोष देवी गिरधर की 6 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। 8 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थतियों में उनका घर में ही फर्श पर पड़ा हुआ शव मिला था। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक महिला के घर में जाते दिखाई दिए। वे दो घंटे बाद बैग लेकर बाहर निकले।
इस आधार पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर में किराए पर रहने वाले युवक समेत तीन युवकों को आरोपी माना। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपी राजगढ़ निवासी भावेश व जयेश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक बैग भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार संतोष के घर एक व्यक्ति किराये पर रहता था। मुख्य आरोपी सोनू उसका भांजा है। वह अक्सर महिला के घर उसका ब्लड सैंपल लेने आता था। उसके पास घर की सारी जानकारी थी। लूट के मकसद से उसने भावेश व जयेश को अपने साथ मिलाया और लखपति बनने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास मिले बैग से एप्पल का फोन, अंगूठी व बालियां मिलीं।