फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The machine will collect dust and leaves at the railway station and put it in the tank, cleaning will be done with three machines.

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर धूल से लेकर पत्ते इकट्ठा कर टैंक में डालेगी मशीन, तीन मशीनों से होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
The machine will collect dust and leaves at the railway station and put it in the tank, cleaning will be done with three machines.
हिसार। रेलवे स्टेशन पर रखी स्वीपर व राइडोन मशीन। - फोटो : Hisar
हिसार। बीकानेर मंडल के हिसार रेलवे स्टेशन पर अब साफ-सफाई व्यवस्था और भी बेहतर होगी। स्टेशन पर एक स्वीपर व दो राइडोन मशीनों से सफाई की जाएगी। हालांकि अभी तक पूरे रेलवे पर एक ही राइडोन मशीन थी।
विज्ञापन

क्लीनिक मैनेजर शिवम मिश्रा के अनुसार राइड्रोन मशीन पोचा लगाने के साथ-साथ पानी सुखाएगी। वहीं, स्वीपर मशीन झाडू लगाएगी और धूल से लेकर पते तक इकट्ठा कर टैंक में डालेगी। दोनों मशीनों की कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है। हिसार रेलवे स्टेशन से रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां से कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी चलती है। ट्रेनों में रोजाना करीब 10 हजार यात्री सफर करते हैं। यहां समय-समय पर बीकानेर मंडल के आलाधिकारी भी निरीक्षण करने आते हैं।
विज्ञापन

तीनों शिफ्ट में होगी सफाई
रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम तीन शिफ्ट में चलता है। तीनों शिफ्ट में 25 कर्मचारी काम करते हैं। इनका काम स्टेशन पर सफाई से लेकर डस्टबिन में पॉलिथीन बदलने का रहता है। क्लीनिक मैनेजर के अनुसार पहले टेंडर में कर्मचारियों की संख्या 30 से 35 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार का रेलवे स्टेशन काफी बड़ा है। इसको देखते हुए अब एक राइडोन और एक स्वीपर मशीन मंगवाई गई है। अब स्टेशन पर पहले के मुकाबले सफाई और भी बेहतर नजर आएगी। सफाई पर फोकस रखा जाएगा।
- शिवम मिश्रा, क्लीनिक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed