फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The leader who contested the MLA's election was raped

विधायक का चुनाव लड़ने वाली नेता से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
The leader who contested the MLA's election was raped
हिसार। जिले की एक विधानसभा सीट से एक पार्टी के बैनर तले विधायक का चुनाव लड़ने वाली नेता से दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि सूर्य नगर के रहने वाले चालक 46 वर्षीय विजेंद्र ने शादी का झांसा देकर कई सालों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से इनकार कर दिया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर विजेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि मैं एक पार्टी की नेता रह चुकी हूं। वर्ष 2012 में पति से तलाक हो गया था। उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में मुझे एक पार्टी से टिकट मिली। चुनाव प्रचार के दौरान मुझे एक ड्राइवर की जरूरत थी तो हिसार के विजेंद्र को नौकरी पर रख लिया। उसने खुद को अविवाहित बताया और मुझ से शादी करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि उसने मेरी मर्जी के खिलाफ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मैंने विरोध किया तो वह लोगों के बीच मुझे अपनी पत्नी बताने लगा, लेकिन हकीकत में मुझसे शादी नहीं की। उसने मुुझे चार साल फरीदाबाद और चार साल हिसार में रखा। मार्च 2020 में लॉकडाउन लगा तो उसने कहा कि लॉकडाउन के बाद शादी करेंगे, लेकिन वह आनाकानी करता रहा। अब मुुझे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। आरोपी ने महिला नेता के साथ मारपीट की और उसके गहने छीनकर घर से निकाल दिया। एएसआई ममता का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed