फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Kisan Sabha's state-level conference will be held in Bhattu tomorrow

Hisar News: भट्टू में कल होगा किसान सभा का राज्यस्तरीय सम्मेलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The Kisan Sabha's state-level conference will be held in Bhattu tomorrow

विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय किसान सभा का राज्य सम्मेलन 4 अक्तूबर को अनाज मंडी भट्टू में खुले अधिवेशन के रूप में होगा। सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए वीरवार को आदमपुर में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई।
तहसील सचिव सतबीर सिंह धायल ने कहा कि भारी बारिश और जलभराव के कारण माहभर से डूबी फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं, लेकिन सरकार ने अब तक विशेष गिरदावरी नहीं कराई। इससे किसानों में गहरा रोष है। उन्होंने मांग की कि किसानों व खेत मजदूर परिवारों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही ढाणियों व गांवों में दरक चुके मकानों की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये मुआवजा, सेम व जलभराव का स्थायी समाधान, समय पर जल निकासी, डीएपी और यूरिया सहकारी समितियों के माध्यम से प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने और मनरेगा का बजट बढ़ाने जैसी मांगें पूरी की जाएं।
विज्ञापन

धायल ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर पिछले तीन दिन में तहसील के 25 से अधिक गांवों में किसान सभा की टीम ने नुक्कड़ सभाएं की हैं। अधिकांश किसानों ने भट्टू अधिवेशन में शामिल होने पर सहमति जताई है। नुक्कड़ सभा को रघुबीर सिंह मडेरणा, सतपाल श्योराण, संदीप बैनीवाल, गुलाब पूनिया, कृष्ण सावत और जगदीश पूनिया ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed