{"_id":"696a6fc3feaa51f1ec040e76","slug":"the-justice-march-in-ambala-cantonment-is-now-on-february-1-hisar-news-c-21-hsr1005-791957-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंबाला छावनी में न्याय मार्च अब एक फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंबाला छावनी में न्याय मार्च अब एक फरवरी को
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की शुक्रवार को वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारी नेता राजकुमार चौहान ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने प्रत्येक संगठन के दो-दो पदाधिकारियों को 22 जनवरी को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।
बैठक में सभी कर्मचारी नेताओं ने सर्वसम्मति से इस बैठक में शामिल होने का निर्णय लिया। इसी कारण 18 जनवरी को अंबाला छावनी में प्रस्तावित न्याय मार्च को स्थगित कर अब एक फरवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अंबाला डिपो में प्रस्तावित गेट मीटिंग को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
अंबाला डिपो की गेट मीटिंग की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। बैठक में कर्मचारी नेताओं ने सरकार के समक्ष 10 वर्ष पुराने चालकों के नियमितीकरण, 53 हजार रुपये वेतनमान लागू करने, अर्जित अवकाश, बोनस, पदोन्नति तथा सर्दी और गर्मी के मौसम के अनुसार वर्दी उपलब्ध कराने की मांगें दोहराईं।