{"_id":"689788b1de8470c103041c11","slug":"the-journey-of-women-was-full-of-difficulties-hisar-news-c-21-hsr1020-684510-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मशक्कत भरा रहा महिलाओं का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मशक्कत भरा रहा महिलाओं का सफर
Sat, 09 Aug 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
हांसी। रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों के लिए मुफ्त सफर की सुविधा शनिवार को भी असुविधा का सबब बनी। बस स्टैंड पर दिनभर भीड़ रही। बसें पूरी तरह खचाखच भरी रहीं। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कम भीड़ दिखी लेकिन यात्रियों को गंतव्य जाने के लिए बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। इंतजार के बाद जो बस मिलती उसमें सवार होने के यात्री दौड़ लगाते नजर आए। लोगों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए जींद, भिवानी, रोहतक, तोशाम रूट पर 12 अतिरिक्त बसें चलाई गईं।
बसों में महिलाओं व 15 वर्ष तक के बच्चों का मुफ्त सफर शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुआ था। हालांकि निजी बसों में महिलाओं व बच्चों से किराया लिया गया। फिर भी बसों में भीड़ रही। निजी बस संचालकों का कहना है कि सरकार की तरफ से मिले निर्देशों के अनुसार सरकारी बसों में ही निशुल्क सफर की सुविधा दी गई है। निजी बसों में निशुल्क सफर की सुविधा नहीं दी गई है। बस अड्डा पर यात्रियों की भीड़ के कारण पार्किंग व्यवस्था बिगड़ गई। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों की तैनाती की गई।
-- --
रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुविधा के लिए विभाग की ओर से 12 बसें अतिरिक्त चलाई थीं। व्यवस्था ठीक रही। जिस रूट पर ज्यादा सवारियां थीं वहां बसें भेजी गईं। - प्रेम सागर, डीआई (ड्यूटी इंचार्ज) , सब डिपो, हांसी