फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The issue of using substandard materials in the construction of a street in Mohla was raised, the DC ordered an inquiry.

Hisar News: मोहला में गली निर्माण में घटिया सामग्री प्रयुक्त करने का मुद्दा उठा, डीसी ने दिए जांच के आदेश

Tue, 13 Jan 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The issue of using substandard materials in the construction of a street in Mohla was raised, the DC ordered an inquiry.
हांसी। जिला सचिवालय परिसर में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला उपायुक्त (डीसी) राहुल नरवाल ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शिविर के दौरान गांव मोहला निवासी ने गली निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत की। इस पर डीसी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एसडीएम राजेश खोथ को जांच का जिम्मा सौंपा और रिपोर्ट जल्दी प्रस्तुत करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

महिला संध्या ने सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के ओवरफ्लो के कारण उनकी सब्जी की फसल और अमरूद के पौधों के खराब होने की शिकायत की। डीसी ने संबंधित विभाग के कार्यकारी अभियंता को तत्काल मौके पर जाकर निरीक्षण करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने सभी मामलों में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और समय-सीमा भी निर्धारित की। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े आवेदनों का तुरंत सत्यापन कर लाभार्थियों को पेंशन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए।राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि इंतकाल के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा और कहा कि हर शनिवार को विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि इन समस्याओं का समाधान जल्दी हो सके।

शिविर में ये शिकायतें भी रखी गईं :
इसके अलावा शिविर में ढाणी पाल निवासी हरपाल ने अपने दो बच्चों की दिव्यांग पेंशन, हांसी निवासी सुरेश कुमार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्मतिथि सही करने की शिकायत की। गांव कुंभा की कैलाश देवी और गांव देपल की अनारो देवी ने वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed