फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Income Tax Department team camped at Dera Pakka Sauda in Sadalpur for the second day.

Hisar News: आयकर विभाग की टीम ने सदलपुर के डेरा पक्का सौदा में दूसरे दिन भी डाले रखा डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The Income Tax Department team camped at Dera Pakka Sauda in Sadalpur for the second day.
हिसार। गुरुग्राम से आई आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन बुधवार को भी सदलपुर के डेरा पक्का सौदा में डेरा डाले रखा। दिनभर टीम के सदस्य आश्रम के आयकर से जुड़े दस्तावेज व अन्य रिकॉर्ड खंगालते रहे। साथ ही टीम ने आश्रम के संचालक से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार सुबह 5 बजे गुरुग्राम से आयकर विभाग की टीम तीन गाड़ियों में पहुंची थीं। उस समय आश्रम के संचालक अमरानंद, उनके बेटे पालाराम व परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। टीम ने आते ही आश्रम संचालक से आयकर व चंदे संबंधी दस्तावेज तलब किए। इसके बाद रात तक अधिकारी इन दस्तावेजों को खंगालते रहे।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जांच रखी जारी
टीम ने दूसरे दिन बुधवार को भी अपनी जांच जारी रखी। टीम ने दस्तावेजों के जांच के साथ आश्रम के संचालक से चंदे के लिए सवाल जवाब किए। इस दौरान आश्रम संचालक ने कुछ सवालों के जवाब दिए तो कुछ पर चुप्पी साध ली। शाम 5 बजे तक टीम आश्रम में ही मौजूद थी। आयकर विभाग के अधिकारी इस कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और वह कुछ भी जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं कर रहे हैं। मीडिया ने उनसे बात करने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उधर आश्रम पर हुई कार्रवाई की दिनभर क्षेत्र में चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2011 के लोकसभा उपचुनाव में डेरा समर्थित प्रत्याशी

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के निधन से हिसार लोकसभा सीट के लिए अक्तूबर 2011 में उपचुनाव करवाए गए थे। इस दौरान उपचुनाव में हजकां-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई थे। वह यह चुनाव 6335 मतों से जीते थे। वहीं डेरा पक्का सौदा समर्थित प्रत्याशी ओमप्रकाश कादियान को चुनाव में 27802 वोट मिले थे। उसका चुनाव चिह्न रोड रोलर था। इस चुनाव के दौरान डेरा संचालक ने भारतीय संत मत पार्टी बनाई थी। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम यहां पार्टी को मिले चंदे व आयकर चोरी की जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed