फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The hooter did not play due to the failure of the ATM sensor, the team of cyber cell will investigate the footage of 10 CCTVs

एटीएम सेंसर खराब होने से नहीं बजा हूटर, 10 सीसीटीवी की फुटेज खंगालेगी साइबर सेल की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The hooter did not play due to the failure of the ATM sensor, the team of cyber cell will investigate the footage of 10 CCTVs
एटीएम मशीन की जांच करते फोरेंसिक टीम के सदस्य। - फोटो : Hisar
हिसार। भिवानी रोहिल्ला में एटीएम को गैस कटर से काट कर 3.82 लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने दस सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है। साइबर सेल की टीम रात को इन सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगी। वहीं, चोरी के समय एटीएम का सेंसर खराब था, जिस कारण हूटर नहीं बजा। एटीएम से नकदी चोरी करने के आरोपी एक्सपर्ट थे। उन्होंने गैस कटर से एटीएम काटते समय एक भी नोट नहीं जलने दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी रोहिल्ला में बुधवार रात चोरी एटीएम से 3.82 लाख रुपये चोरी कर भाग गए। पुलिस जांच में पता चला कि यूनियन बैंक में गार्ड नहीं था। एटीएम का रोजाना 7 बजे शटर डाउन कर दिया जाता है। इस दौरान सिर्फ एक ताले के भरोसे लाखों की नकदी छोड़ दी जाती है। भिवानी रोहिल्ला में एटीएम तोड़ने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। बैंक प्रशासन की ओर से एटीएम में दिन के समय भी कोई गार्ड तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पहले रेकी करने का शक
एटीएम तोड़ने से पहले चोरों ने रेकी की होगी। चोरों को पता था कि किस समय हिसार-भादरा रोड पर सबसे कम वाहनों का आवागमन होता है। चोर अपने साथ वाहन में गैस कटर, ऑक्सीजन सिलिंडर और गैस सिलिंडर लेकर आए थे। गैस कटर की मदद से मशीन को काटने में भी कम से कम एक घंटे का समय लगा होगा। एटीएम से छेड़छाड़ के समय कोई हूटर नहीं बजा। हर एक एटीएम मशीन में सेंसर होता है, जिसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ पर हूटर बजता है। अगर छेड़छाड़ हो तो हेड ऑफिस में सायरन बजता है। एटीएम तोड़ने की वारदात के कई घंटे बाद भी न बैंक को पता लगा न पुलिस को। गांव के लोगों ने सुबह एटीएम का शटर टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम के कैमरे की फुटेज मुख्यालय से मिलेगी
एटीएम के अगले हिस्से में एक कैमरा होता है। बैंक के अधिकारियों ने एटीएम के कैमरों को जांच के लिए मुख्यालय भेजा है। जिसकी रिकार्डिंग शुक्रवार को पुलिस को मिल सकती है। चोरी की वारदात उसमें रिकॉर्ड हुई या नहीं यह भी उसके बाद ही पता लग सकेगा।
पहले भी हो चुकीं वारदात
15 जनवरी 2021 आजाद नगर में एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया। रुपये वाली सेल्फ न टूट पाने से आरोपी वारदात करने में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि चोरों ने सीसीटीवी कैैमरे पर काला स्प्रे कर दिया था। आरोपी अपने साथ पेचकस, हथोड़े जैसे बड़े औजार लेकर आए थे।
8 अगस्त 2020 बरवाला रोड स्थित गांव बहबलपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। चोर एटीएम बूथ का ताला तोड़कर अंदर घुसे। एटीएम को काफी नुकसान पहुंचाया। बैंक में भी सेंधमारी की कोशिश की गई थी।
वर्ष 2018 में लाहौरिया चौक के पास यूनियन बैंक की एटीएम को तोड़ा, चेस्ट बॉक्स नहीं तोड़ पाने के कारण एटीएम में रखी 20 लाख की नकदी सुरक्षित थी।
वर्ष 2015 में चोर हिसार के सेक्टर 16-17 के शॉपिंग कांप्लेक्स से 29 लाख की नकदी से भरी एटीएम उखाड़कर ले गए थे।
फोटो नंबर 7 से 9
वारदात के बाद भी नहीं लिया कोई सबक
हिसार से करीब 15 किलोमीटर दूर भिवानी रोहिल्ला गांव में बुधवार रात एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों की नकदी चोरी की घटना हुई। इसके बाद अमर उजाला की टीम ने वीरवार रात दस बजे से 12 बजे तक पुरानी सब्जी मंडी, जाट कॉलेज रोड, दिल्ली रोड स्थित एटीएम बूथों की सुरक्षा व्यवस्था जांची।
इस दौरान तीन एटीएम में से दो बूथ बंद मिले, जिनके शटर पर केवल ताले लगे थे। आसपास कोई गार्ड भी तैनात नहीं था। वहीं एसबीआई के एटीएम बूथ में सुरक्षा कर्मी मिला, लेकिन उसके पास कोई हथियार नहीं था। गार्ड ने बताया कि रात 11 बजे गेट को अंदर से बंद कर एटीएम के अंदर ही सो जाता है। अमर उजाला संवाददाता ने वीरवार रात दस बजे वारदात वाले स्थल पर यूनियन बैंक का निरीक्षण किया। यहां बैंक के बाहर लगी लाइटें भी बंद थी। यहां कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं मिला।
बॉर्डर तक लगे सभी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग ले रहे हैं। बालसमंद चौकी, एवीटी, सीआईए, सदर थाना की चार टीएम इस बार काम कर रही हैं। डीएसपी नारायण सिंह के नेतृत्व में जांच हो रही है। कुछ फुटेज पुलिस ने ली हैं, जिनको खंगाला जा रहा है। - जय सिंह, जांच अधिकारी, बालसमंद चौकी, हिसार

हमने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को लिखित में दे दी है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। मीडिया में जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हूं। इस बारे में पुलिस ही बताएगी। - शालिनी, बैंक मैनेजर, यूनियन बैंक, भिवानी रोहिल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed