फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The health of the mother sitting on the dharna deteriorated

Hisar News: बिटिया की तलाश में धरने पर बैठी मां की तबीयत बिगड़ी

Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The health of the mother sitting on the dharna deteriorated
हिसार। लघु सचिवालय के बाहर बिटिया की तलाश के लिए बीते 12 दिन से धरने पर बैठी मां रागनी की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। कड़ाके की ठंड में दिनरात खुले आसमां के नीचे धरनारत यह परिवार करीब तीन माह से अपनी लापता बेटी को तलाशने की गुहार लगा रहा है। धरने पर बैठे सुनील सोनी ने जनसंगठनों के कहने पर आमरण अनशन खत्म कर दिया, पर धरना जारी रहेगा। सुनील सोनी ने कहा, वे सोमवार को जनसंगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठकर कर आगामी रणनीति बनाएंगे। वहीं बुधवार को जन संगठनों ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन को तीन दिन का समय दिया था, बावजूद इसके लापता हर्षिता का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि सर्दी के कारण पहले बड़ा बेटा दीपक बीमार हुआ था, वहीं शनिवार को पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस की जांच वहीं पर है जहां शुरू में थी। उन्होंने बताया कि जब तक हर्षिता नहीं मिल जाती धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed