{"_id":"65b2a94f2881bb043b068aee","slug":"the-head-of-a-seven-month-old-newborn-was-found-in-jawahar-nagar-hisar-news-c-21-hsr1020-308259-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सात माह के नवजात का था जवाहर नगर में मिला सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सात माह के नवजात का था जवाहर नगर में मिला सिर
विज्ञापन
हिसार। जवाहर नगर की गली नंबर 6 में मिला नवजात का सिर प्रीम्चोयर था। बुधवार को हुए पोस्टमार्टम से पता चला कि नवजात करीब सात माह का था। इसके साथ ही खुलासा हुआ कि नवजात के सिर को धड़ से कुत्तों ने अलग नहीं किया, क्योंकि सिर पर कहीं कुत्तों के दांतों के निशान नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस द्वारा तीसरे दिन भी जवाहर नगर की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, हालांकि अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। अब पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा लिया है।
डीएनए से ही पता चलेगा लड़का है या लड़की
नागरिक अस्पताल के चिकित्सक विकास ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान ऐसा कुछ सामने नहीं आया कि कुत्ते के नोचने के कारण शरीर से सिर अलग हुआ है। कई बार गर्भ में बच्चा मर जाता है और उसे निकालते समय कई बार गर्दन को शरीर से अलग करना पड़ता है। इसके बाद बाकी अंगों को बाहर निकाला जाता है। यह मामला कुछ ऐसा ही लग रहा है। बाकी डीएनए से पता चल पाएगा कि सिर लड़के का है या लड़की का।
यह था मामला
शहर के जवाहर नगर की गली नंबर 6 में एक कुतिया नवजात के सिर में लगे खून को चाट रही थी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज करते पर पता चला कि कुतिया नवजात के सिर को ग्रीन बेल्ट से लेकर आई थी। पुलिसकर्मियों ने ग्रीन बेल्ट में जाकर जांच शुरू की तो वहां एक काले रंग के पॉलिथीन में कुछ मानव अंग मिले जिसे नवजात का धड़ समझा गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि यह किसी जच्चा के बच्चादानी का हिस्सा है, नवजात का धड़ नहीं।

बीसलपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को दिए गए प्रशस्ति पत्र । संवाद