फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The greatest damage to the crop was

Hisar News: ओलावृष्टि से हांसी में सरसों की अगेती फसल को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
The greatest damage to the crop was
नारनौंद क्षेत्र में सरसों की फसल नुकसान के बाद।
हांसी। ओलावृष्टि से हांसी में सरसों की अगेती फसल को ज्यादा व पछेती फसल को कम नुकसान हुआ है। यहां पर सरसों की अगेती बिजाई की जाती है। ऐसे में सरसों को नुकसान ज्यादा हुआ है। इसके अलावा सब्जियों में चकोतरे, धनिया, पालक की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है।
विज्ञापन



तीन महीने की मेहनत हुई खराब-अमित
मैंने खेतों में सरसों, गेहूं, चना व चकोतरे की फसल की बिजाई कर रखी है। छह किले में सरसों व पांच किले में गेहूं, तीन कनाल में चना व आधा किले में चकोतरे की फसल है। ओलावृष्टि से गेहूं में नुकसान कम है। सरसों की फसल पूरी खत्म हो गई। ओलावृष्टि से चने के उगने के आसार कम है। सितंबर में सरसों व चने की बिजाई की थी। 45 दिन पहले चकोतरे की बिजाई की थी। तीन महीने की मेहनत खराब हो गई। अभी तक अधिकारी निरीक्षण करने नहीं आए हैं।- अमित, ढाणा खुर्द निवासी
विज्ञापन



बिछ गई सरसों और गेहूं की फसल - नवीन
ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसल बिछ गई है। अक्तूबर के पहले हफ्ते में सरसों की बिजाई की थी व गेहूं की बिजाई नवंबर के प्रथम सप्ताह में की थी। सात किले में सरसों व चार किले में गेहूं की बिजाई की थी। मेरे दो जगह खेत हैं। कुल 11 किले में बिजाई करता हूं। एक जगह तो सरसों की पूरी फसल खराब हो गई। दूसरे गेहूं व सरसों को 70 फीसदी नुकसान हुआ है।- नवीन यादव, ढाणा खुर्द
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच किले की सरसों की फसल हुई खराब
ओलावृष्टि से मेरे पांच किले की सरसों की फसल खराब हो गई है। अब उम्मीद नहीं है कि सरसों ठीक होगी। ओले से सरसों के पत्ते कट गए हैं। तीन किले में गेहूं की बिजाई थी। गेहूं में नुकसान कम है।- सत्यनारायण यादव, किसान, ढाणा खुर्द


ओलावृष्टि से चकोतरे, गोभी, आलू में 70 से 80 प्रतिशत नुकसान है। धनिया व पालक पूरी तरह खत्म हो गई। सरसों में 40 से 50 प्रतिशत नुकसान है। पछेती फसल में नुकसान ज्यादा है। अगेती फसल में नुकसान कम है। - विजय यादव, ढाणा खुर्द



आंकलन जारी- एसडीओ
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार होगी। अभी तक कम नुकसान की सूचना है। गेहूं की यहां पछेती बिजाई होती है इसलिए गेहूं में फायदा हुआ है। सरसों में नुकसान ज्यादा है। जीरो से 25 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हुआ है। - डॉ. शमशेर सिंह ढुल, एसडीओ, कृषि विभाग, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed